GNIOT GIPS को सर्वश्रेष्ठ कॉलेज सर्वे में मिला प्रथम स्थान; चरित्र निर्माण, नैतिकता एवं दक्षता पर इंस्टीट्यूट देता है खासा ध्यान

ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (GIPS) को GHRDC (ग्लोबल ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट सेंटर प्राइवेट लिमिटेड) द्वारा सर्वश्रेष्ठ कॉलेज सर्वे 2022 मे प्रथम स्थान दिया गया है|

जी.एन.आइ.ओ.टी ग्रुप के ग्रेटर नॉएडा  इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज संस्थान को मिली इस उपलब्धि को पाकर सभी गौरवान्वित है |

प्रिंसिपल ग्रेटर नॉएडा  इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, डॉ सविता मोहन ने इस उपलब्धि पर गर्वान्वित होते हुए सभी शिक्षक एवं छात्रोंको बधाई दी उन्होंने कहा कि बदलते वक्त के अनुरूप  शिक्षा को और परिष्कृत एवं परिमार्जित करने के उद्देश्य से शिक्षा व्यवस्था में सुधार हेतु हमारे कॉलेज प्रबंधन  द्वारा आधारित शिक्षा और नवीन सोच के माध्यम से अच्छे और योग्य शिक्षकों को नियुक्त किया जाना एवं छात्रों को चरित्र निर्माण, नैतिकता एवं दक्षता को बढ़ाने पर जोर का ही परिणाम आज ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (जीआईपीएस) को यह अवार्ड मिलना है।

Dr Savita Mohan

डॉ सविता मोहन ने कहा आज के दौर मे  शिक्षा में तेजी से बदलाव आ रहे हैं, कॉलेज के द्वारा समय समय पर वाद विवाद प्रतियोगिता, अन्तर कॉलेज प्रतियोगिता, स्पोर्ट्स डे एवं सेमिनार आयोजन के द्वारा छात्रों मे नई ऊर्जा भरकर अपने लक्ष्य की और अग्रसर  कर जॉब प्लेसमेंट पर जोर दिया जाता है।

हमारा कैंपस सभी नई सुविधाओं से परिपूर्ण है, छात्रों को रोजाना यहाँ कुछ नया सिखने को मिलता है I हम उम्मीद करते है कि आने वाले समय मे छात्र कॉलेज का परचम देश और विदेश मे लहरायेंगे l

Share