स्थानीय सांसद डॉ महेश शर्मा की उपस्थिति में उन्नत किस्म के धान बीज का हुआ निशुल्क वितरण

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (06/05/2022): जेवर तहसील क्षेत्र के गांव नगला कंचन में बृहस्पतिवार को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की ओर से कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में डॉ महेश शर्मा उपस्थित रहे।

इस दौरान अनुसूचित जातियों के किसानों को निशुल्क धान के बीज वितरित किए गए। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने बताया कि सरकार की योजना के तहत बृहस्पतिवार को आयोजित कृषि गोष्ठी में अनुसूचित जाति के किसानों को धान की उन्नत प्रजाति पूसा के बीज तथा कृषि यंत्र स्प्रे मशीन आदि का वितरण किया गया।

साथ ही किसानों को पूसा संस्थान द्वारा उन्नत किस्मों व तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित भी किया गया। वैज्ञानिकों ने कहा कि किसानों को आमदनी बढ़ाकर जीवन स्तर में सुधार के प्रयास करने चाहिए।

डॉ मान सिंह ने जल के महत्व तथा डॉक्टर ज्ञानेंद्र ने बीज की उपयोगिता के बारे में किसानों को जानकारी दी। और साथ ही कम लागत में नई किस्मों के बीजों का उपयोग कर लाभ लेने की जानकारी भी दी।

Share