GL Bajaj में 29 मार्च से लगेगी मंडल स्तरीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (27/03/2022): GL Bajaj, नॉलेज पार्क-3 में 29 से 31 मार्च 2022 तक मेरठ मंडल के लिए तीन दिवसीय मंडल स्तरीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी का आयोजन होने जा रहा है |

बता दें कि आयोजित प्रदर्शनी में विभिन्न वैज्ञानिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा |

जिला को-ऑर्डिनेटर गौतम बुद्ध नगर अर्चना शिरोमणि ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र गाजियाबाद द्वारा विज्ञान लोकप्रियकरण एवं संचार कार्यक्रम के अंतर्गत समाज में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास कराने के उद्देश्य से मेरठ मंडल के लिए तीन दिवसीय मंडल स्तरीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी का आयोजन 29 मार्च से 31 मार्च 2022 तक जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट प्लॉट नंबर-2 नॉलेज पार्क-lll ग्रेटर नोएडा में किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि आयोजित होने वाले प्रदर्शनी में विभिन्न वैज्ञानिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन कराया जाएगा, जिसमें मुख्यतः दो वर्गों में 1 वर्ग कक्षा 6 से 8 जूनियर वर्ग तथा दूसरा वर्ग कक्षा 9 से 12 सीनियर वर्ग में प्रतियोगिताओं का विभाजन किया गया है | इसमें मेरठ मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी जनपदों के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।

Share