ग्रेटर नोएडा के मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना के साथ मनाया गया महाशिवरात्रि महोत्सव, मंदिरों एवं शिवालयों के बाहर लगी श्रद्धालुओं की लम्बी कतार

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (01/02/2022): महाशिवरात्रि के पुनीत अवसर पर ग्रेटर नोएडा के मंदिरों एवं शिवालयों में चारों ओर जय बम भोले की जयकारें गूंज रही है। महाशिवरात्रि के महापर्व को भगवान शिव और पार्वती के सृष्टि के प्रथम विवाह के सम्मान के रूप में प्रतिवर्ष मनाते हैं। यह महापर्व हिन्दू मान्यताओं के अनुसार सबसे शुभ त्योहार माना जाता है। क्योंकि इसे शिव और अभिसरण की रात मानी जाती है- प्रेम, शक्ति और एकता का अवतार है। महाशिवरात्रि का शाब्दिक अर्थ शिव की महान रात है।

आज महाशिवरात्रि के अवसर पर को ग्रेटर नोएडा के मंदिरों में चारों ओर जय बम भोले की जयकारें गूंज रहे हैं। सुबह 5 बजे से श्रद्धालुओं का मंदिर में जल चढ़ाने का सिलसिला शुरू हो गया है , जो कि क़रीब देर तक चलेगा।

शिवरात्रि के दिन भक्त पूरे उपवास रखा और मंदिर में विशेष पूजा की। और भक्त की मंदिरों के बाहर लंबी कतार लगी। कुछ समय पश्चात् लंबी कतार से मुक्त होकर भक्तों ने मंदिरों में प्रवेश किया। जहां श्रद्धालु शिवलिंग पर दूध, पंच भोग, फूल-फल और बेल पत्र चढ़ाते और मोक्ष की प्रार्थना करते नजर आए।

ग्रेटर नोएडा के गेल सोसायटी आॅफ इंडिया के मंदिर के पुजारी अश्विनी कुमार द्विवेदी ने बताया कि महाशिवरात्रि के महापर्व भगवान शिव और पार्वती के सृष्टि के पहले विवाह के प्रति सम्मान समर्पित करने के लिए मनाया जाता है। और शिवरात्रि के महापर्व के अवसर पर मंदिर को कल से सजाया गया था। आज सुबह 5 बजे से ही श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल चढ़ाना शरू कर दिया है , जो कि देर शाम तक चलता रहा। दोहपर 12 बजे भगवान शिव का यहां जलाभिषेक किया जायेगा। और शाम 4 बजे से भजन-कीर्तन का दौर भी शुरू हो गया था। रात को 8 बजे रूद्राभिषेक भी किया जाएगा।

वहीं ग्रेटर नोएडा के अल्फा-1 शिव मंदिर, नॉलेज पार्क-1 शिव मंदिर, सेक्टर डेल्टा-1 सत्य सनातन धर्म मंदिर, अल्फा-2 और बिसरख शिव मंदिर भी महाशिवरात्रि के महापर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी नज़र आई।

इसके साथ मंदिर में पुलिस और प्राइवेट सिक्युरिटी गार्ड्स भी तैनात नज़र आए।

Share