महिला शक्ति एवं उत्थान मंडल द्वारा किया गया सराहनीय कार्य, सामुहिक विवाह में 15 जोड़े बनेंगे जीवनसाथी

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (14/02/2022) : आज महिला शक्ति उत्थान मंडल की द्वारा कराई जा रही सामूहिक शादियां। इस सामूहिक विवाह में दिल्ली-एनसीआर के 15 जोड़े जीवन साथी बनेंगे।

आपको बता दें कि शादी की तैयारियां चार माह से चल रही है। शादी की छोटी से छोटी जिम्मेदारी महिला शक्ति उत्थान मंडल के हर व्यक्ति के कंधों है। इस शादी में संगीत, मेंहदी, हल्दी, बारात का स्वागत, दावत में व्यंजन सहित शादी की सभी रस्में पूरी शिद्दत से होगी।

इस शादी की जिम्मेदारी उठाने वाले लोग ना तो दूल्हे के और ना ही दूल्हन के खास रिश्तेदार में से कोई है। इस सामूहिक शादी का आयोजन महिला शक्ति उत्थान मंडल पिछले 6 वर्षों से कर रहा है। समिति से जुड़ी महिलाएं शादी की सभी रस्मों की व्यवस्थाएं स्वयं करती है। इसमें शहर के सामाजिक संगठनों के लोग भी हर संभव मदद करते हैं।

चार महीने पहले से शादी के लिए जोड़ों की तलाश शुरू हो जाती है। पिछले छह वर्षों से शादी का आयोजन तय तिथि 14 फरवरी को होता है। समिति की महिलाएं सोशल मीडिया के माध्यम से शादी का प्रचार प्रसार करती है। जो लोग शादी के लिए संपर्क करते हैं, उसमें से ग़रीब परिवार की 15 लड़कियों का चयन होता है। और दूल्हे का चयन लड़की के परिजन खुद करते हैं।

Share