यमुना प्राधिकरण में 75वे स्वतंत्रता दिवस पर हुआ कार्यक्रम

आज यमुना प्राधिकरण में 75वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इन्होंने अपने सम्बोधन में स्वतंत्रता को प्राप्त करने में की गई कुर्बानियो और इसके मायने के बारे में विस्तार से बताया। इन्होंने वर्तमान कोरोना महामारी के समय आयी समस्या को अवसर में बदलने के लिए प्राधिकरण द्वारा निवेश और औद्योगिक विकास के लिए किए गए प्रयासों की चर्चा की. एयरपोर्ट , फ़िल्म सिटी , मेडिकल डिवाइस पार्क इत्यादि बड़े परियोजनाओं के विशेषताओं के बारे में बताया ।अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी रवींद्र सिंह ने स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान की चर्चा के साथ आत्मनिर्भारता पर ज़ोर दिया। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मोनिका रानी ने स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर सभी के लिए कार्य करने पर बल दिया ।विशेष कार्यधिकारी शैलेन्द्र भाटिया ने स्वतंत्रता प्राप्ति के इतिहास की व्यापक जानकारी दी। 1757 के प्लासी युद्ध से लेकर, 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम तक एवं 1857 से 1947 तक के स्वतंत्रता संग्राम के विभिन्न पड़ावों और इसके इतिहास क्रम की जानकारी दी। श्री भाटिया ने गत 75 सालों में भारत द्वारा स्वास्थ्य उपलब्धि, खाद्यान्न उपलब्धि, अंतरिक्ष विज्ञान में उपलब्धि, मानव विकास में उपलब्धि, निष्पक्ष चुनाव और सफल जनतंत्र की उपलब्धि, भारतीय सेना की उपलब्धि, कंप्यूटर और डिजिटल में उपलब्धि,भारतीयों की विदेशों में उपलब्धि आदि के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर प्राधिकरण की बिल्ट अप हाउस स्कीम लॉंच की गई और कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालों बच्चों को सम्मानित किया गया ।

Share