नव ऊर्जा युवा संस्था की टीम ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण व पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली

 

नोएडा-: धरा पर जीवन बचाने के लिए नव ऊर्जा युवा संस्था के युवाओं ने के दिन पर्यावरण के संतुलन के लिए पौधरोपण के लिए जागरूक किया एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष पुष्कर शर्मा ने कहा कि आज कोविड-19 जैसी गंभीर महामारी से लड़ने के लिए हमे अपने पर्यावरण को संरक्षण देना होगा। जिससे हमारा स्वास्थ्य मजबूत हो और प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि हो।

उन्होंने कहा कि संस्था लॉक डाउन के शुरुआत से ही कोविड-19 से बचने के लिए लगातार लोगों को जागरूक कर रही है जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, बार-बार हाथ धोने व घरों पर ही रहने की अपील, अनिवार्य रूप से अपने घर के अंदर रहने एवं बेहद जरूरी कार्य होने पर बाहर निकलते वक्त चेहरे को ढंककर निकलना। कोविड-19 बचने का एक मात्र तरीका सजग व संयमित होकर रहना है।

संस्था के उपाध्यक्ष संदीप पाठक ने कहा कि पर्यावरण का दूषित होना दुनिया की गंभीर समस्याओं में है। इस समस्या का निवारण वृक्ष ही कर सकते हैं।

इस मौके पर नोफा के अध्यक्ष राजीवा लोचन भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन की संपत्ति हैं, इसे बचाने के लिए सभी आगे आए।

इस मौके पर दीपक कनोजिया, राज मंडल, अंकुश प्रजापति, मोहन साह, रीना पवार, दीप्ति कुमारी, संदीप पाठक सहित कई युवक व गणमान्य लोग मौजूद थे।

Share