बीजेपी नोएडा महानगर अध्यक्ष ने जरूरतमंदों को बांटा सूखा राशन

 

Noida : आज भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर द्वारा ग्राम सुल्तानपुर एवं ग्राम आगाहपुर मे जरूरत मंद लोगों पार्टी के बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने सभी को राहत सामग्री वितरित की।

ग्राम सुल्तानपुर मे सत्यप्रकाश त्यागी प्रधान के निवास पर जरूरत मंद 200 लोगो एवं पार्टी के कार्यकर्ताओ को सुखा राशन दिया। एवं ग्राम आगाहपुर मे महामंत्री गणेश जाटव के निवास पर भी सुखा राहत सामग्री दी।

जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि ऐसे संकट के समय में हम अपने कार्यकर्ता के साथ खड़े है इस कोरोना आपदा मे उन्हे अकेले नही छोड़ सकते इसी श्रृंखला में हमने राहत सामग्री देने का निर्णय लिया है सभी पार्टी के पदाधिकारी अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़े है उन्हें इस संकट की घड़ी में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

लॉक डाउन शुरू होते ही पार्टी के पदाधिकारी जरूरत मंद की मदद करने मे लग गए थे। सुबह-शाम अग्रसेन धर्म साला के सामने भी रोजाना लगभग 5 हजार जरूरत मंद वही पर लंबी लेन होने के बाद भी भोजन लेकर जाते है। उन्होंने कहा कि जब तक लॉक डाउन रहेगा, तब तक पार्टी के कार्यकर्त्ता इसी तरह भोजन वितरित करते रहेंगे।
इस मौके पर जिला महामंत्री चंदगीराम यादव, महामंत्री उमेश त्यागी,डिंपल आनंद,गणेश जाटव, सांसद प्रतिनिधि रोहित शर्मा, जिला वरिष्ट उपाध्यक्ष मनीष शर्मा आदि उपस्थित थे !

Share