महिला शक्ति सामाजिक समिति रोजाना गरीबों को पहुंचा रही खाना

 

‘हर घर होगा दाना, तभी तो बनेगा खाना’ अपनी इस मुहिम के तहत महिला शक्ति सामाजिक समिति ने हर एक जरूरतमंद परिवार के घर राशन पहुंचाने का काम शुरू किया है। कल से महिला शक्ति सामाजिक समिति की अध्यक्ष साधना सिन्हा के नेतृत्व में इसकी शुरुआत सेक्टर बीटा 2 से की गई।
हमने कल 17 परिवारों को घर घर जाकर उन्हें लॉक डाउन टु में खाने की कोई दिक्कत ना हो, इस प्रयोजन से राशन उपलब्ध कराएं। कल 16 परिवारों को राशन दिया गया, जिसमें करीब 100 लोगों का भोजन बन पायेगा। यह अभियान तब तक चलता रहेगा, जब तक एक भी परिवार को इसकी जरूरत रहेगी।
महिला शक्ति सामाजिक समिति की अध्यक्ष साधना सिन्हा ने बताया जैसा कि सर्व विदित है कि हमारी 1टीम अंजू पुंडीर एवं गीता पुंडीर के नेतृत्व में अन्य सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न घरेलू महिलाओं को जोड़कर प्रतिदिन 100 से सवा सौ लोगों का खाना लॉक डॉन फर्स्ट की स्टार्टिंग से ही शुरू किया जा चुका है।
जिससे बीटा वन में रहने वाले गरीब परिवारों के 100 लोगों को एक वक्त का का भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है साथ हीं हम लोग यहां रहने वाली सिंगल गर्ल की जरूरतों का ध्यान रखने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें सामाजिक सुरक्षा देने की कोशिश है हमारी।

Share