प्रदुषण बढ़ा रहे अवैध रूप से संचालित भट्टे को पानी डालकर कराया बंद

ग्रेडेड रेसपोंस ऐक्शन प्लान का उल्लंघन कर संचालित किए जा रहे ईंट भट्टे को गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देशानुसार बंद कराया गया है। उप जिलाधिकारी सदर प्रसून द्विवेदी के नेतृत्व मे तहसीलदार सदर आलोक प्रताप सिंह ने शुक्रवार को दनकौर मे अवैध रूप संचालित ईट भट्टे को पानी डालकर बंद करा दिया।
गौरतलब है कि ग्रेडेड रेसपोंस ऐक्शन प्लान का उल्लंघन कर संचालित किए जा रहे ईंट भट्टे मैसर्स नव दुर्गा ईंट उधोग ग्राम ढाकवाला दनकौर को तहसीलदार सदर आलोक प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश फायर विभाग के द्वारा पानी डलवा कर बंद करा दिया गया है।
इस मौके पर सदर तहसील प्रशासन के अधिकारी, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के अलावा दनकौर पुलिस मौजूद रही। यह जानकारी उप जिलाधिकारी सदर प्रसून द्विवेदी के द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में यह अभियान आगे भी उनकी तहसील में संचालित रहेगा यदि कहीं पर भी एनजीटी के नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा तो उनके खिलाफ भी इसी प्रकार की कार्यवाही की जाएगी।
Share