यमुना एक्सप्रेसवे पर आई.डी. के आधार पर मूल किसानों का टोल फ्री किया जाए- चौधरी प्रवीण भारतीय

ग्रेटर नोएडा-यमुना प्राधिकरण के अंतर्गत किसानों को यमुना एक्सप्रेसवे पर आई.डी. के आधार पर टोल फ्री कराने के लिए करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला सरंक्षक संजय भैया के नेतृत्व में सूरजपुर जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी बृजेश नारायण को ज्ञापन सौपा।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौ.प्रवीण भारतीय ने बताया कि भारत एक कृषि प्रधान देश है।किंतु भारत मे किसानों की आर्थिक हालत बहुत ही गंभीर है। उन्होंने कहा कि किसान विभिन्न विभिन्न तरह की फसल तैयार करके बिना टैक्स के सराकरी व प्राइवेट दुकानों पर बेचता है।वही यमुना एक्सप्रेसवे पर किसानों से ग्रेटर नोएडा से आगरा तक टोल टैक्स के नाम पर हजारों रुपये वसूल कर किसानों का आर्थिक व मानसिक शोषण कर रहा है।

चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि ग्रेटर नोएडा से आगरा तक के मूल किसानों का यमुना एक्सप्रेसवे पर आई.डी. के आधार पर टोल फ्री करना चाहिए।प्रवीण भारतीय ने बताया कि आज इसी सिलसिले में संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

संगठन के जिला संरक्षक संजय भैया ने कहां की गौतम बुद्ध नगर के मूल किसानों को इसका लाभ दिया जाए। उन्होंने बताया कि साथ मे संगठन ने मांग की कि जितना पैसा यमुना एक्सप्रेसवे को बनाने में लगा है तथा जितना टोल के माध्यम से अब तक वसूला गया है उसका सभी टोल पर स्क्रीन के माध्यम से विवरण उपलब्ध होना चाहिए जिससे लोगो मे पारदर्शिता बनी रहे।संगठन ने किसानों के 64% मुआवजे तथा 10% आबादी के प्लॉट की समस्या के निर्धारण की मांग भी की तथा सर्विस रोड को आगरा तक बनाने की मांग भी ज्ञापन के माध्यम से की गई। संजय भैया ने कहा कि यदि जल्द ही मांगे नही मानी गयी तो संगठन आमरण अनशन करने को बाध्य होगा।

इस दौरान जिला सरंक्षक संजय भैया, आलोक नागर एडवोकेट दिनेश भाटी प्रेम प्रधान,हरेन्द्र कसाना, एडवोकेट परविंदर तवर सरजीत कसाना संदीप भाटी आदि लोग मौजूद रहे।

Share