विधायक धीरेन्दर सिंह ने बाढ़ की संभावना को देखते हुए निचले इलाकों का किया दौरा

हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी की वजह से गौतमबुद्धनगर के यमुना तटों से लगे ग्रामों में संभावित बाढ़ से प्रभावित हो सकने वाले इलाकों में सुरक्षा व राहत के सभी प्रबंध किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज जेवर विधयक धीरेन्दर सिंह ने घरबरा व मोतीपुर की मढ़ैया आदि गांवों में तटीय क्षेत्रों का दौरा किया।

अभी यमुना का जल स्तर खतरे के निशान से करीब डेढ़ मीटर नीचे है। हथिनी कुंड से छोड़ा गया पानी मंगलवार सुबह तक नोएडा व ग्रेटर नोएडा के इलाके में पहुंचेगा। इधर लगातार हो रही बारिश से हरनंदी व यमुना नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। बाढ़ की संभावना के देखते हुए प्रशासन ने राहत व बचाव कार्य के लिए तैयारियां में लग गया है  हैं।

Share