गलगोटिया विश्वविद्यालय में ओरिएंटशन (दिक्षारम्भ) प्रोग्राम 2019-20 का भव्य आयोजन

 गलगोटिया विश्वविद्यालय में  ओरिएंटशन  (दिक्षारम्भ) प्रोग्राम 2019-20 का भव्य आयोजन किया गया।जिसमें छात्रों के साथ-साथ परीजन भी सामिल हुए। वाइस चांसलर डाॅ0 रेनू लूथरा ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम की शुरूआत की। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी विभाग अध्यक्षों और वाइस-चांसलर के द्वारा नए सत्र के विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। तथा सभी छात्रों को शिक्षण सत्र के बारें में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सीनियर छात्रों और म्यूजिक क्लब ने नए छात्रों के लिए गिटार व सैडर्म पर गीतों की मनमोहक प्रस्तुति पेश की। जिसपर सभी छात्र, छात्राएं जमकर थिरके।

 जिसके बाद सभी छात्रों को विश्वविद्यालय की निति, नियमों और शिक्षा प्रणाली से अवगत कराया गया। तथा वाइस, चांसलर रेनू लूथरा ने अपने अभिभाषण में कहा कि छात्रों को शिक्षा के विकास के साथ-साथ आधुनिकरण, प्रर्यावरण, वातावरण, और समाजवाद पर भी ध्यान देना चाहिये। उन्होंने बताया कि डिजिटल इण्डिया की तर्ज पर विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी को डिजिटल बनाया गया है। जिसमें छात्रों को आॅनलाइन बुक प्राप्त हो सकेगीं। जिसमें छात्रों के समय की बचत के साथ, साथ कम खर्च पर सैलेबस आसानी से उपलब्ध होगा। विश्वविद्यालय के चीफ प्रोक्टर डाॅ0 अवधेश कुमार ने अनुशासन और कक्षा उपस्थिति पर विशेष जोर देते हुए कहा कि दोनो ही तथ्य प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अति आवश्यक है। इन विषयों पर किसी भी प्रकार का कोई समझौता नही किया जाएगा।

 डीन स्टूडैंट आॅफ वैलफेयर एके जैन ने छात्रों को विश्वविद्यालय के सभी कल्बों और उनके द्वारा किए गये सामाजिक कार्यों के बारे में जानकारी दी। पाॅलिटैक्निक के प्रधानाचार्य के0 एम0 दीक्षित ने कहा कि तकनीकि विज्ञान के क्षेत्र में पाॅलिटैक्निक के छात्र, छात्राओं की अपनी एक मुख्य भुमिका है। देश के विकास में उनका विशेष योगदान रहा है। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कार्यकारी अधिकारी ध्रुव गलगोटिया, प्रदीप कुमार प्रो0 वीसी एकेडमिक गलगोटियाज, विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार नितिन गौड, अमिताब बðाचार्य, डाॅ पी के शर्मा, छात्र सर्वांगीण विकास अधिकारी अमन तिवारी, भगवत प्रशाद शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Share