पीताम्बर शर्मा को बनाया अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा का प्रदेश अध्यक्ष

चिटेहरा निवासी पीतांबर शर्मा को अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में इसकी घोषणा की गई। रविवार को चिटेहरा लौटने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।

 

शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश दत्त शर्मा की अध्यक्षता में दिल्ली स्थित अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के कार्यालय में बैठक हुई थी। इसमें 23 प्रदेश के अध्यक्षों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि समाज ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। समाज को जोड़कर संगठित किया जाएगा। समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के लिए हर स्तर पर काम करेंगे। इसके लिए प्रदेश के हर जिले में ब्राह्मण एकता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर रविंद्र शर्मा, परमानंद शर्मा, सुभाष वत्स, रत्न वीर, रामवीर शर्मा, ज्ञानचंद शर्मा आदि मौजूद रहे।

Share