ग्रेटर नोएडा : चोर चोरी करने के कैसे – कैसे मंसूबे पालता है ये कहना मुश्किल है ऐसा ही वाकया सूरज पुर के तीन सितारा होटल में देखने को मिला। यहाँ पर चोर ने शादी में मेहमान की वेशभूषा में आकर लाखो के माल पर हाथ साफ कर गय, और लोगो को भनक भी नहीं लगी। सूरजपुर कस्बे स्थित एक तीन सितारा होटल में शादी समारोह में शामिल होने आई एक महिला के कमरे से पांच लाख रुपये की जूलरी चोरी हो गई। वारदात के दौरान कमरे में ताला लगा हुआ था, लेकिन डुप्लीकेट चाबी से आरोपी ने ताला खोल कर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। वह मेहमान बनकर होटल में आया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूरजपुर पुलिस ने बताया कि बिहार के पटना निवासी एडवोकेट मनोज सिन्हा परिवार के साथ नोएडा में रहते हैं। वह दिल्ली स्थित सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। सूरजपुर कस्बे में स्थित एक तीन सितारा होटल में उनके भतीजे की शादी समारोह का आयोजन था। शादी में उनकी भाभी भी आई हुई थीं। परिवार के लोग एक कमरे में ठहरे हुए थे। इंस्पेक्टर गिरीश कुमार कोटिया ने बताया कि शनिवार की शाम उनके कमरे में लगे करीब 5 लाख रुपये कीमत की जूलरी और 30 हजार रुपये चोरी हो गया। वारदात के दौरान पीड़ित परिवार कार्यक्रम में व्यस्त था। पीड़ित ने होटल मैनेजर और पुलिस को चोरी की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की है। होटल के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी चोर कमरे से बाहर निकलते हुए कैद हो गया है, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पीड़ित परिवार का कहना है कि चोरी में रिसेप्शन पर बैठे कर्मचारी की मिलीभगत है। जिस कमरे को बुक किया गया था, उसकी दो चाबी रिसेप्शन से दी गई थी। दोनों चाबी उनके पास ही थी। इसके बाद भी तीसरी चाबी से ताला खोल कर चोरी को अंजाम दिया गया। वहीं, होटल का कहना है कि कोई बाहरी व्यक्ति खुद को मेहमान बताकर आया था। उसने कमरे की चाबी मांगी थी।
- Next ग्रेटर नॉएडा : सामान लेकर लौट रही छात्रा से मोबाइल छीनकर लुटेरे हुए रफूचक्कर
- Previous दनकौर में बंदरो का आतंक हुआ कायम ,लोगो का घर से निकलना हुआ मुश्किल
Useful Links
Recent Posts
- GL Bajaj में चौथा राष्ट्रीय सम्मेलन “सृजन-द स्टार्टअप कॉन्क्लेव” आयोजित
- गौतमबुद्ध नगर में ठंड से भीख मांगने वाले व्यक्ति की मौत
- फ्लैट रजिस्ट्री की मांग को लेकर 15 दिसंबर को विशाल कार-बाइक रैली का आयोजन
- ईशान एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन में 22वें यजुर्वेद पारायण महायज्ञ का सफल समापन
- ईशान ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में 5 दिवसीय यजुर्वेद परायण महायज्ञ का सफल समापन | Photo Highlights
- ग्रेटर नोएडा एसीईओ ने अल्फा वन में चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं
- ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों में मीटर लगाने की तैयारी, ’धारा’ मीटर से पानी की बर्बादी पर लगेगी लगाम
- GL Bajaj में सुपर कंप्यूटिंग पर कार्यशाला: एआई में युवा दिमागों को सशक्त करने की पहल
- ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने चलाया जागरुकता अभियान
- ग्रेटर नोएडा में सोफा फैक्ट्री में आग लगने की घटना पर एक्शन में डीएम!, दिए सख्त आदेश
News Calendar
M | T | W | T | F | S | S |
---|---|---|---|---|---|---|
1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | |
7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 |
14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 |
21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 |
28 | 29 | 30 |
parichowk.com: Greater Noida News Portal was launched by Shri Shantanu Sen, Former Joint Director & SPL IG, CBI on October 22, 2006. Copyright © 2008-2018. All Rights Reserved. Ten News. Terms Of use.