नॉएडा : एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति के प्लाट को अपना बताकर 10 लाख में बेच दिया। और आधी रकम लेकर उस प्लाट पर काम भी चालू करा दिया। जब इसकी भनक प्लाट के असली मालिक को पता लगी तो उसके होश उड़ गए। जब पीड़ित प्लॉट पर मजदूरों को लेकर कंस्ट्रक्शन करवाने पहुंचे, तो वहां मौजूद लोगों ने उसी रोक दिया। इसके बाद पीड़ित को ठगी का पता चला। इसकी शिकायत पुलिस की। मामले की शिकायत सेक्टर-49 थाना पुलिस से की गई है। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले सुरेश गुप्ता सेक्टर-35 मोरना में किराये पर रहते हैं। वह ग्रेटर नोएडा में एक कंपनी में बिजली ठीक करने का काम करते हैं। उन्होंने सितंबर में सेक्टर-115 सोहरखा गांव में 100 गज का एक प्लॉट देखा था। इस प्लॉट पर राकेश नाम का शख्स गद्दे बनाने का काम करता था। आरोप है कि राकेश ने प्लॉट को अपना बताकर 10 लाख रुपये में उसका सौदा कर दिया इसके बाद बयाने के रूप में एक लाख रुपये भी ले लिए। सुरेश ने तत्काल आधी कीमत देकर प्लॉट पर कंस्ट्रक्शन शुरू करने के लिए पूछा, जिसके लिए राकेश तैयार हो गया। इसके बाद 18 नवंबर तक उन्होंने राकेश को 5 लाख रुपये चुका दिए। आरोप है कि जब वह 3 दिसंबर को मजदूरों को लेकर प्लॉट पर कंस्ट्रक्शन करवाने पहुंचे, तो वहां मौजूद लोगों ने उन्हें रोक दिया। जब लोगों को बताया गया कि उन्होंने प्लॉट खरीदा है, तो पता चला कि राकेश वहां किराये पर दुकान चला रहा था। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत दर्ज करके मामले की जाँच कर रही है
- Next ग्रेटर नोएडा में नाबालिक लड़की के साथ हुआ द ुष्कर्म , आरोपी फरार
- Previous GNIDA officials visited sector Beta-1,ensured actions
Useful Links
Recent Posts
- GL Bajaj में चौथा राष्ट्रीय सम्मेलन “सृजन-द स्टार्टअप कॉन्क्लेव” आयोजित
- गौतमबुद्ध नगर में ठंड से भीख मांगने वाले व्यक्ति की मौत
- फ्लैट रजिस्ट्री की मांग को लेकर 15 दिसंबर को विशाल कार-बाइक रैली का आयोजन
- ईशान एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन में 22वें यजुर्वेद पारायण महायज्ञ का सफल समापन
- ईशान ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में 5 दिवसीय यजुर्वेद परायण महायज्ञ का सफल समापन | Photo Highlights
- ग्रेटर नोएडा एसीईओ ने अल्फा वन में चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं
- ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों में मीटर लगाने की तैयारी, ’धारा’ मीटर से पानी की बर्बादी पर लगेगी लगाम
- GL Bajaj में सुपर कंप्यूटिंग पर कार्यशाला: एआई में युवा दिमागों को सशक्त करने की पहल
- ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने चलाया जागरुकता अभियान
- ग्रेटर नोएडा में सोफा फैक्ट्री में आग लगने की घटना पर एक्शन में डीएम!, दिए सख्त आदेश
News Calendar
M | T | W | T | F | S | S |
---|---|---|---|---|---|---|
1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | |
7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 |
14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 |
21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 |
28 | 29 | 30 |
parichowk.com: Greater Noida News Portal was launched by Shri Shantanu Sen, Former Joint Director & SPL IG, CBI on October 22, 2006. Copyright © 2008-2018. All Rights Reserved. Ten News. Terms Of use.