विजय महोत्सव 2024 के भव्य आयोजन को लेकर साइट -4 में भूमि पूजन संपन्न | श्री रामलीला कमेटी

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (08 सितंबर 2024): रविवार, 8 सितंबर को श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा (Shri Ramleela Committee, Greater Noida) द्वारा आयोजित होने वाले विजय महोत्सव 2024 (Vijay Mahotsav 2024) कार्यक्रम के लिए साइट-4 स्थित रामलीला मैदान में भूमि पूजन संपन्न हुआ।

महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य ने बताया कि इस वर्ष 2 से 13 अक्टूबर तक विजय महोत्सव 2024 कार्यक्रम साइट 4 स्थित सेंट्रल पार्क में धूमधाम से मनाया जायेगा। अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने बताया कि वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन करने के पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के कर कमलों द्वारा नारियल फोड़कर भूमि पूजन संपन्न हुआ। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने भगवान श्रीराम की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की इसके उपरांत बिजेंद्र भाटी, अजीत दौला, राजकुमार भाटी, पवन खटाना, बीजेपी जिलाध्यक्ष गजेंद्र मावी, बब्बल भाटी व सुरेश पचौरी ने सफल आयोजन के लिये शुभकामनाएँ प्रेषित की।

कार्यक्रम में मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, विनोद कसाना, हरेन्द्र भाटी, धर्मपाल भाटी, कमल सिंह आर्य, कुलदीप शर्मा, के के शर्मा, मुकुल गोयल, मुकेश शर्मा, श्यामवीर भाटी, अमित गोयल, विकास प्रधान, अनिल कसाना, सुनील प्रधान, अरुण गुप्ता, मनोज चौधरी, ओमप्रकाश अग्रवाल, सुरेन्द्र तायल व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, दादरी एवं ज़ेवर की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Parichowk.com : ग्रेटर नोएडा न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नोएडा क्षेत्र की  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।

Share