राष्ट्रीय चिंतना की 17वीं गोष्ठी में “हिंदू दृष्टिकोण में पर्यावरण” विषय पर व्यापक चर्चा

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (21 जुलाई 2024): 21 जुलाई दिन रविवार को राष्ट्रीय चिंतना की 17वीं गोष्ठी का आयोजन ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के सभागार में “हिंदू दृष्टिकोण में पर्यावरण” विषय पर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वेदपाल,मेरठ प्रांत सह संपर्क प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ थे। राष्ट्रचिंतना के अध्यक्ष प्रोफेसर बलवंत सिंह राजपूत, पूर्व कुलपति एवं पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा आयोग ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सम्पूर्ण कार्यक्रम टेन न्यूज नोएडा (Ten News Noida) यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारित किया गया।

गोष्ठी का संचालन प्रो विवेक कुमार ने किया। विषय परिचय करवाते हुए प्रोफेसर विवेक ने कहा कि मानव जीवन और पर्यावरण के विकास के लिए मनुष्य को सार्थक प्रयास करने होंगे।

वेदपाल ने कहा कि पर्यावरण विषय बोलने का नहीं अपितु करने का विषय है। हम प्रकृति प्रदत्त मूल तत्वों को, मूल ज्ञान को विस्मृत कर चुके हैं इसीलिए पर्यावरण विषय पर चर्चा करनी पड़ रही है। प्रदूषण कोरोना कालखंड में बहुत कम था। पर्यावरण का संतुलन प्रकृति स्वयं बनाती है। जहां मनुष्य है, वहीं प्रदूषण है और मानव जीवन का कर्तव्य है पर्यावरण संरक्षण। मनुष्य के विचार उसके दृष्टिकोण तथा शरीर व चेतना को प्रभावित करते हैं, और चेतना से मानव भोग उपभोग का विचार करता है। एक मनुष्य अपने जीवन काल में 28 वृक्षों की लकड़ी का उपयोग करता है। भावी पीढ़ी की भलाई के लिए कम से कम 28 वृक्षों को लगाकर उनका पालन पोषण तो मनुष्य को अपने जीवन काल में करना चाहिए। सनातन परंपरा में संध्या काल के समय तुलसी माता के समक्ष दीपक जलाने से ओजोन का निर्माण होता है जो ओजोन लेयर को ठीक करने में सहायक है। प्रकृति के विभिन्न अवयव जैसे नदी आदि को माता स्वरूप में स्वीकार करने से आदर पूर्वक संबंध बनता है, और मनुष्य अपने संबंधियों को कष्ट देने से बचता है।

प्रोफेसर राजपूत ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में मानव जीवन को यज्ञ मय बनाकर निर्वहन पर बल दिया। इससे प्राकृतिक समन्वय संभावित होगा। प्रकृति की श्रद्धा का भाव हमारे वेदों में है। मनुष्य जीवन के चारों आश्रम मनुष्य और पर्यावरण के सामंजस पर आधारित रहे। सनातन धर्म सर्वदा पर्यावरण संरक्षण का परिचय करवाता है। पर्यावरण और विकास परस्पर विरोधी ना हों।

कार्यक्रम में विंग कमांडर आर एन शुक्ला, राजेंद्र सोनी, नरेश गुप्ता, अश्वनी त्रिपाठी, इंद्र जीत सिंह, विनोद शर्मा, डॉ नीरज कौशिक, विनीत पांडे, अरविंद साहू, उमेश कुमार, श्रीचंद गुप्ता, रविनाथ सिंह, उमेश पांडे, धर्म पाल भाटिया, संजीव सालवान, विनय श्रीवास्तव, डॉ संदीप कुमार, जूली शर्मा, काजल सिंह, कपिल वशिष्ठ, मेजर सुदर्शन, मेजर निशा, रविन्द्र पाल सिंह, गजानन माली, सरोज अरोरा, माया कर्ण आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, दादरी एवं ज़ेवर की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Parichowk.com : ग्रेटर नोएडा न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नोएडा क्षेत्र की  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।

Share