Greater Noida: दो पक्षों के बीच विवाद में चली गोलियां, दो घायल

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (07 जुलाई 2024): ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) से विवाद में गोली चलने की खबर सामने आई है। थाना रबूपुरा (Police Station Rabupura) क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद हो गया और विवाद में पहले कहासुनी हुई, फिर मारपीट। इसके बाद गोलियां भी चली। इस विवाद में एक 70 वर्षीय व्यक्ति और 14 वर्षीय बच्चा घायल हो गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मौके पर शांति व्यवस्था कायम की।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार (ADCP Greater Noida Ashok Kumar) ने जानकारी देते हुए बताया आज रविवार, 07 जुलाई को थाना रबूपुरा क्षेत्र के अंतर्गत भीष्म पाल प्रथम पक्ष तथा द्वितीय पक्ष सुनील के मध्य खड़ंजे के विवाद को लेकर फायरिंग व मारपीट की गई। इसमें एक बच्चे उम्र करीब 14 वर्ष जो की वहां पर खड़ा था को पत्थर लगने से चोट आयी है। साथ राम सिंह पुत्र धुरी सिंह उम्र 70 वर्ष घायल हुए हैं, जिनको उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया है। मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद है। शांति व्यवस्था कायम है। इस मामले में मुकदमा कर तीन आरोपी भीष्मपाल पुत्र जोगेन्द्र, राजपाल और रिंकू को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।।

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, दादरी एवं ज़ेवर की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Parichowk.com : ग्रेटर नोएडा न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नोएडा क्षेत्र की  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।

Share