प्रकृति केंद्रित विकास पर के एन गोविंदाचार्य ने राष्ट्र चिंतना गोष्ठी में की जन जागरूकता | टेन न्यूज़ लाइव

टेन न्यूज़ नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (16 जून 2024): आज रविवार, 16 जून को प्रबुद्ध नागरिकों के मंच राष्ट्रचिंतना की 16 वीं गोष्ठी का आयोजन जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट के सभागार में आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता भारत विकास परिषद के प्रांत अध्यक्ष के एन गोविंदाचार्य रहे। प्रोफेसर विवेक कुमार, हैड एमिटी प्रौद्योगिकी संस्थान ने गोष्ठी का संचालन किया।

प्रो बी एस राजपूत, नरेश गुप्ता, अजय गुप्ता, कृष्णानंद सागर, भारत विकास परिषद के प्रांत अध्यक्ष के एन गोविंदाचार्य और गोस्वामी सुशील महाराज का पटका पहनाकर स्वागत किया।

के एन‌गोविंदाचार्य ने कहा कि यह देश विविधता वाला देश है। व्यक्ति से बड़ा समाज, समाज से बड़ा देश है।जल, जंगल, जमीन यदि नहीं रहे तो हम भी नहीं रहेंगें। हमें सरहद, समाज और संस्कृति सभी को बचाना है। पिछले पांच सौ वर्षों के विकास के प्रयास, छद्म प्रयास हैं। उन्नति, सतत विकास और शांति, तीनों होने चाहिए। हमारे यहां कृषि पंचांग नष्ट हुआ है। प्रकृति ने भूगोल बनाया है, मनुष्य ने इतिहास बनाया है। हमारे देश में विकेंद्रीकृत स्वदेशी विकास होना चाहिए। नए देव व नए तीर्थों की वंदना यही राम राज्य है। नजरिया बदले तो, नजर बदलें, समाज एवं सरकार दोनों सक्रिय हो तभी उन्नति संभव है।

राष्ट्रचिंतना के अध्यक्ष प्रोफेसर बलवंत सिंह राजपूत ने कहा कि भारतीय जीवन पद्वति यज्ञमय पद्वति रही है और इसमें हमेशा से प्रकृति से साम्य स्थापित कर सतत विकास की परिपाटी रही है। दुनिया जिस पर्यावरण संरक्षण की बात आज कर रही है, उसका ज्ञान हमारे यहां वैदिक काल से है। अंत में सभी उपस्थित बंधु भगिनी ने राष्ट्रगान किया।

गोष्ठी में राजेंद्र सोनी, प्रो आर एन शुक्ला, प्रो सतीश चन्द्र गर्ग, विपिन जी, पंकज जी, बिजेंद्र, अश्विनी, इंद्रजीत, श्रीनिवास, भोला ठाकुर, गजानन माली, डॉ रुद्रेश पांडे, डॉ संदीप कुमार, आर के शर्मा, राजेश बिहारी, संगीता वर्मा, दीवान सिंह, डॉ पी के तोमर, गुड्डी तोमर, अशोक राघव, मेजर निशा, मेजर सुदर्शन, योगेश, अवनेश, मेजर सुरेश राणा, धर्म पाल भाटिया, डॉ रूप चंद शर्मा, विवेक द्विवेदी, प्रो राजेंद्र पुरवार, डॉ निधि माहेश्वरी, आचार्य शिव किशोर, सरोज अरोरा, मीनाक्षी माहेश्वरी, रविन्द्र पाल सिंह, डॉ ऐ के सिंह, डॉ अंबिका प्रसाद पांडेय, डॉ बी के श्रीवास्तव, विनीत कुमार, हेम सिंह नागर, डॉ जयश्री पुरवार, कैप्टन राजीव सक्सेना, डॉ विश्वदीपक वाघेला, प्रेरणा, रविन्द्र भाटी, डॉ अनिल वार्ष्णेय, रजत टंडन, ब्रिगेडियर राज बहादुर शर्मा, अमित कुमार शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।।

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, दादरी एवं ज़ेवर की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Parichowk.com : ग्रेटर नोएडा न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नोएडा क्षेत्र की  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।

Share