Greater Noida में भारत विकास परिषद द्वार अधिष्ठापन समारोह का आयोजन, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (02 जून 2024): ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में स्थित जीएल बजाज कॉलेज (GL Bajaj College) में भारत विकास परिषद द्वारा अधिष्ठापन समारोह (संकल्प) का शनिवार की शाम आयोजन किया गया।‌ जिसमें गौतमबुद्ध नगर जिले की विभिन्न शाखाओं ने इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का आयोजन नई शाखों के गठन के लिए किया गया था। जिसमें गौतमबुद्ध नगर शाखा, नव ऊर्जा शाखा, सर्वगुण शाखा, जानकी बल्लभ शाखा का अधिष्ठापन किया गया। वहीं कार्यक्रम का संचालन अपने अनोखे अंदाज में डॉ कवि कुमार आदित्य ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में विभिन्न शाखाओं ने अपने द्वारा किए गए कामों को बताया। यह सभी शाखाएं सामाजिक कार्य को करने का काम करती हैं जैसे गरीब बच्चों को शिक्षा देना, वृद्धाश्रम में सहयोग, पर्यावरण को बचाने के प्रयास, वर्तमान में मतदान जागरूकता अभियान आदि। कार्यक्रम मुख्य रूप से संकल्प विषय पर केंद्रित था। जिसमें कुल तीन संकल्प का निर्धारण किया गया। जैसे जून में सभी शाखाएं, अपनी सदस्यता बढ़ाए। गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के जरिए विद्यालयों में शिक्षक और छात्रों को सम्मानित किया जाता रहा है, इसे और बढ़ाया जाए। समूह ज्ञान कार्यक्रम पर विशेष ध्यान दिया जाए।

इसके साथ कई शाखाओं ने अपने कार्यों का विवरण दिया जिसमें गौतम बुद्ध शाखा ने बताया कि 13 मई को शाखा ने, उनके द्वारा गोद लिए गए, चार स्कूलों के बच्चों को स्कूल बैग और किताबों का वितरण किया। सेक्टर 48 के डी ब्लॉक में 500 पेड़ लगाए और शाखा ने 50,000 पेड़ लगाने का संकल्प भी लिया। बच्चों के लिए गर्मियों का कैंप भी लगाया गया। स्वर्णिम शाखा ने 1000 से अधिक पुस्तकों का विद्यालयों में वितरण कराया। दादरी शाखा ने बताया कि हम हमारे विद्यालयों के छात्र, शिक्षकों को सम्मानित करते आ रहे हैं।

इस कार्यक्रम में गौतमबुद्ध नगर शाखा अध्यक्ष सविता शर्मा, मुख्य संरक्षक अजेय कुमार गुप्ता, सचिव भावना गोयल, कोषाध्यक्ष रोहिणी कपूर, महिला संयोजिका प्रिंसेस श्वेता, निवर्तमान अध्यक्ष का कार्यक्रम संयोजक आशुतोष गुप्ता, नवऊर्जा शाखा पुष्कर शर्मा, सर्वगुण शाखा अध्यक्ष मनीषा मित्तल, जानकी बल्लभ शाखा अध्यक्ष प्रवीण चपराना, आदि शाखा के लोग उपस्थित रहे‌ है।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, दादरी एवं ज़ेवर की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Parichowk.com : ग्रेटर नोएडा न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नोएडा क्षेत्र की  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।

Share