दादरी में बूथ सम्मेलन का आयोजन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (07 अप्रैल 2024): रविवार, 7 अप्रैल को भाजपा द्वारा दादरी विधानसभा में बूथ सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। बूथ सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने की और बूथ सम्मेलन का संचालन लोकसभा चुनाव समिति के संयोजक प्रणीत भाटी ने किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह ने दादरी बूथ सम्मेलन में कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता और बूथ अध्यक्ष बूथ पर टोली बनाकर प्रचार करें। पार्टी प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा को पहले से और अधिक मतों से विजयी बनाने का संकल्प लेते हुए अपने बूथ को जीतना है। तीन दिन विशेष बूथ जीत अभियान चलाकर घर घर मतदान पर्ची बांटे और सरकार की उपलब्धियों को बताएं और उन्होंने कहा कि आज देश का सम्मान विदेशों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बढ़ा और कहा कि हमारी पार्टी की विचारधारा राष्ट्रवादी विचारधारा है। मोदी जी की सरकार में देश में धारा 370 हटी, अयोध्या में भव्य भगवान राम मंदिर का निर्माण हुआ है। ये सब जनता के वोट की ताकत से संभव हो पाया है। आज हमारी सरकारों में अंतिम पायदान के व्यक्ति तक विकास कार्य हो रहें है आज देश में प्रत्येक सेक्टर में विकास हो रहा है। आज शिक्षा के क्षेत्र में विश्वविद्यालय बन रहे हैं, आज प्रदेश सरकार प्रत्येक जिले में विश्वविद्यालय बना रही है। आज देश में जगह जगह एयरपोर्ट AIIMS हॉस्पिटल बन रहे हैं। आज भारत आत्मनिर्भर भारत बनकर विकसित भारत और विश्व गुरु बनने की और आगे बढ़ रहा है। आज हमारे पास विश्व के सर्वमान्य लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी हैं। अबकी बार प्रदेश में 80 लोकसभा सीटों के साथ और देश में 400 पार के साथ भाजपा सरकार देवतुल्य जनता और कार्यकर्ताओं के बल पर बनेगी।

भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि देवतुल्य जनता जनार्दन का आशीर्वाद और देवतुल्य कार्यकर्ता के बल पर एक बार फिर मोदी सरकार बनेगी। उसके लिये अधिक से अधिक मत प्रतिशत बढ़ाते हुए वोट कमल के निशान पर पड़े।

क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ पर प्रचार करे, समय कम और क्षेत्र बड़ा होने के कारण भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा जहां नहीं पहुँच पायें, वहाँ भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा बनकर प्रत्येक बूथ के घर घर जाकर संपर्क कर अपने बूथ को जिताना है। और गौतमबुद्ध नगर से एक बड़ी ऐतिहासिक जीत करानी है।

MLC नरेन्द्र भाटी एवं दादरी विधायक तेजपाल नागर ने भी बूथ सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर महेश शर्मा को अधिक से अधिक मतों से जिताकर यहाँ की देवतुल्य जनता रिकॉर्ड बनाएगी। उसके लिये सभी बूथ अध्यक्ष प्रचार प्रसार में लग जाये। जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा कि देश की बड़ी जीतों में से गौतमबुद्ध नगर लोकसभा की एक बड़ी जीत हो।‌उसके लिये हमें बूथ को विजयी बनाने के कार्य में जुट जाये।‌

बूथ सम्मेलन पर मुख्यरूप से लोकसभा प्रभारी अनिल सिसोदिया, के.के शुक्ला, जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भाटी, देवा भाटी, दादरी नगरपालिका अध्यक्ष गीता पंडित, मनोज सिसोदिया, राकेश राणा, बिजेंद्र प्रमुख, दीपक भारद्वाज, सेवानन्द शर्मा, योगेश चौधरी, बिजेंद्र नागर, डॉक्टर अशोक रावल, कर्मवीर आर्य, अभिषेक शर्मा, जगभूषण गर्ग, मनोज गर्ग, धर्मेन्द्र कोरी, राज नागर, रवि जिन्दल, इन्द्र नागर, संजय भाटी, राजीव सिंघल, विचित्र तोमर, मनोज भाटी, सत्यपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी, पंकज रावल, पवन नागर, पवन रावल, महेश शर्मा, प्रेम प्रधान, महेन्द्र नागर, अर्पित तिवारी, विजय रावल, सतीश भाटी आदि सैकड़ों बूथ अध्यक्ष बूथ सम्मेलन में उपस्थित रहे।।

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, दादरी एवं ज़ेवर की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Parichowk.com : ग्रेटर नोएडा न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नोएडा क्षेत्र की  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।

Share