मौजूदा सांसद एवं प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा को ऐतिहासिक जीत दिलाने में जुटे भाजपा कार्यकर्ता

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (16 मार्च 2024): शनिवार, 16 मार्च को पूर्व केंद्रीय मंत्री और गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सांसद व भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में कार्यकर्ताओं से मिले और संवाद किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और गौतमबुद्ध नगर के लोकसभा सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि कर्मठ देवतुल्य कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के बल से अबकी बार 400 पार के साथ मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे और उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में हर वर्ग के लिये कार्य किया है देश का विश्व पटल पर सम्मान बढ़ा है। भगवान राम का अयोध्या में भव्य राम मंदिर, धारा 370 को हटा, अखंड भारत बनाने का कार्य, सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को लाभ पहुंचा है। आगे उन्होंने कहा कि आपने गौतमबुद्ध नगर लोकसभा में जेवर एयरपोर्ट, खुर्जा में बिजली प्लांट आदि अन्य कार्यों पर लगभग एक लाख करोड़ के कार्य किये गये। सभी योजनाओं के विषय में घर घर जाकर प्रचार करेंगे और सभी कार्यकर्ता एक एक वोट बूथ तक पहुँचे और उसकी चिंता करे।

लोकसभा प्रभारी प्रणीत भाटी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एक माह चुनाव में लग जायें। जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता चुनाव में लगकर भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा को भारत की नम्बर एक जीत दिलायेंगे। उसके लिये बूथ पर पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक करें।

इस अवसर पर मुख्य रूप से लोकसभा संयोजक प्रणीत भाटी, जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी, बुलन्दशहर जिलाध्यक्ष विकाश चौहान, जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी, जिला महामंत्री दीपक चौधरी, मनोज गर्ग, सेवानन्द शर्मा, सतेंद्र नागर, राहुल पंडित, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, इन्द्र नागर, अभिषेक शर्मा, महेश शर्मा, मनोज भाटी, कपिल गुर्ज़र, सरफ़राज़ अली, मेघराज भाटी, विजय रावल, अशोक रावल, पंकज रावल, कर्मवीर भाटी, बीना भाटी, उषा वत्स आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे‌।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन ग्रेटर नोएडा की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Parichowk.com : ग्रेटर नोएडा न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।

 

 

Share