दादरी में गौतमबुद्ध नगर महिला मोर्चा द्वारा स्कूटी रैली का आयोजन, महिलाओं ने दिखाया दमखम

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (06 मार्च 2024): जिला गौतमबुद्ध नगर महिला मोर्चा द्वारा दादरी विधानसभा में नारी शक्ति वंदन स्कूटी रैली का भव्य आयोजन मंगलवार को किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला संयोजिका पूनम सिंह सिसोदिया ने की। जिसमें विधानसभा संयोजिका संगीता रावल व जिला सह संयोजिका साधना सिंह सिसोदिया भी मौजूद रहीं।

मुख्य अतिथि दादरी नगर पालिका अध्यक्ष गीता पंडित ने फीता काटकर रैली को रवाना किया। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर महिला शक्ति ने स्कूटी की रैली का आयोजन किया। जिसमें जिले की महिला शक्ति ने अपना दम दिखाया। इस स्कूटी रैली में जिला गौतमबुद्ध नगर की जिला अध्यक्ष रजनी तोमर व अपर्णा सिंह रजनी कटियार, प्रीति बघेल, सीमा, रानू प्रीति, बॉबी देवी, अंजना त्यागी, संगीता तिवारी, ममता तिवारी, अंशु चक्रवर्ती, उषा वस्त, शांति सिंह, सविता गुर्जर, कीसा श्रीवास्तव, सरोज अरोड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुमेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राजीव सिंघल, मंडल महामंत्री विशाल भारद्वाज, दादरी नगर के गणमान्य व्यक्ति आदि उपस्थित रहे।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन ग्रेटर नोएडा की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Parichowk.com : ग्रेटर नोएडा न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।

Share