केन्द्र एवं प्रदेश की सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए कार्यरत है: भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (13 फरवरी 2024): मंगलवार, 13 फरवरी को दादरी विधानसभा का दादरी ब्लॉक पर “शक्ति वंदन अभियान” को लेकर “शक्ति वंदन सम्मान” समारोह का आयोजन किया गया।‌ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी उपस्थित रहे। साथ ही कार्यक्रम में जिला महामंत्री एवं जिला शक्ति वंदन अभियान के संयोजक योगेश चौधरी भी उपस्थित रहे।

शक्ति वंदन सम्मान समारोह पर दादरी क्षेत्र की स्वयं सहायता समूह की माताएं , बहनें, बैंक सखी, विद्युत सखी, ऋण सखी एवं नारी एनजीओ ने कार्यक्रम में भाग लिया और अच्छे कार्य के लिये सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा कि आज केन्द्र सरकार एवं प्रदेश की सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है। देश के विकास में महिलाओं की ज़्यादा भागीदारी हो इस लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने ऐतिहासिक बिल महिलाओं के लिए संसद में 33 प्रतिशत सीट देने के लिये पास कराया एवं महिलाओं को उनके लिए उज्जवला गैस योजना, महिला उद्यमी ऋण योजना, भारत आयुष्मान योजना, सखी ड्रोन योजना से बहने खेती के काम में आत्मनिर्भर हो रही है। साथ ही दर्जनों योजनाएं नारी शक्ति को सशक्तिकरण मज़बूत करने को लेकर चल रही है। जिनसे आज माता बहनें आगे बढ़ कर देश को आगे ले जाने का कार्य कर रही है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से ज़िला महामंत्री योगेश चौधरी, ब्लॉक प्रमुख बीजेन्द्र भाटी, धर्मेन्द्र अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन जेवर विकास चौधरी, इन्द्र नागर, राज नागर, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, नगर अध्यक्ष राजीव सिंघल, महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी तोमर, डॉक्टर संगीता रावल आदि सैकड़ों लोग नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में उपस्थित रहें।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन ग्रेटर नोएडा की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Parichowk.com : ग्रेटर नोएडा न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।

Share