पुलिस लाइन गौतमबुद्ध नगर में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (26 जनवरी 2024): शुक्रवार 26 जनवरी को पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर लक्ष्मी सिंह की उपस्थिति में रिर्जव पुलिस लाइंस, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के परेड ग्राउंड पर 75वां गणतंत्र दिवस भव्य एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बृजेश सिंह, राज्यमंत्री, लोक निर्माण विभाग; द्वारा तिरंगा फहरा कर, प्रथम परेड कमाण्डर मनोज कुमार यादव, सहायक पुलिस आयुक्त एवं द्वितीय परेड कमाण्डर सौम्या सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त महिला सुरक्षा के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रैतिक परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया।

पुलिस आयुक्त द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर मनीष कुमार वर्मा एवं अपर पुलिस आयुक्त शिव हरि मीणा (कानून एवं व्यवस्था), अपर पुलिस आयुक्त बबलू कुमार (मुख्यालय) एवं समस्त पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त एवं अन्य कमिश्नरेट के अधिकारी के अतिरिक्त गणमान्य अतिथि उपस्थित रहें।

गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि बृजेश सिंह राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग एवं कमिश्नर लक्ष्मी सिंह द्वारा कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशंसा चिन्ह एवं अति उत्कृष्ट/उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया। निम्न अधिकारीगण एवं कर्मचारियों को पदक एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

पीयूष श्रीवास्तव (सेवा नि0) पुलिस महानिरीक्षक को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक, कामिनी राठौर निरीक्षक गोपनीय को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, बाबूलाल अहीरवार निरीक्षक ना0पु0 को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह (सेवाभिलेख के आधार पर), उ0नि0 राहुल दीक्षित व उ0नि0 मनीष कुमार यातायात पुलिस को रजत ( सिल्वर) पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 का प्रशंसा चिन्ह आपरेशनल कार्य के आधार पर, सुरेन्द्र सिंह अग्निशमन द्वितीय अधिकारी को रजत (सिल्वर) पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 का प्रशंसा चिन्ह आपरेशनल कार्य के आधार पर, दिनेश कुमार व तीर्थपाल सिंह, फायर सर्विस चालक को रजत (सिल्वर) पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 का प्रशंसा चिन्ह आपरेशनल कार्य के आधार पर सम्मानित किया गया।

गणतन्त्र दिवस समारोह के दौरान विविध प्रदर्शनी के दौरान आपातकालीन सेवा डायल-112 वैन, बम निरोधक दस्ता व श्वान दल, फॉरेंसिक वैन, पुलिस रेडियो वाहन, दंगा विरोधक व्रज वाहन, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित मनमोहक प्रस्तुति देने वाले (नन्हें परिंदे) व स्कूलों के छात्र-छात्राओं को मोमेंटो व गिफ्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया।।

Share