बुलंदशहर में गरजे पीएम मोदी- प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ अब राष्ट्र प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई देना है

रंजन अभिषेक
टेन न्यूज नेटवर्क

बुलंदशहर (25 जनवरी 2024): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को बुलंदशहर के पुलिस शूटिंग रेंज मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस अवसर पर पीएम ने 20 हजार करोड़ से अधिक की विकास कार्यों का लोकार्पण किया। पीएम ने मंच से गरजते हुए कहा कि ” पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज 19 हजार से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण हुआ है। इस क्षेत्र ने तो देश को कल्याण सिंह जी जैसा सपूत दिया है।”

रामकाज और राष्ट्रकाज के लिए अपना जीवन समर्पित किया

पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि “इस क्षेत्र ने अपने कल्याण सिंह जैसे सपूत देश को दिया है। जिन्होंने रामकाज और राष्ट्रकाज के लिए खुद को समर्पित किया। पीएम ने आगे कहा कि “अयोध्या में मैनें रामलला के सानिध्य में कहा था कि प्राण प्रतिष्ठा का कार्य संपन्न हुआ अब राष्ट्र प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई देने का समय है। हमें देव से देश और राम से राष्ट्र के मार्ग को प्रशस्त करना है। हमारा लक्ष्य साल 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। लक्ष्य बड़ा हो तो उसके लिए हर साधन जुटाना होना होता है।

विकसित भारत का निर्माण भी यूपी के विकास के बिना संभव नहीं है। इसके लिए हमें खेत खलिहान से लेकर उद्योग, ज्ञान,विज्ञान तक हर क्षेत्र को जगाना है। आजादी के बाद लंबे समय तक भारत में विकास को सिर्फ कुछ ही क्षेत्रों में सीमित रखा गया है जिससे देश का एक अहम हिस्सा विकास से वंचित रहा। उसमें भी उत्तर प्रदेश जहां देश के सबसे अधिक लोग निवास करते हैं उसे वंचित रखा गया है।

विपक्ष पर हुए हमलावर

उत्तर प्रदेश के नेताओं ने शासक के रूप में व्यवहार किया , समाज को बांटकर सत्ता पर काबिज हुए। और इसका परिणाम उत्तर प्रदेश के पीढ़ियों दर पीढ़ियों को भुगतना पड़ा है। देश का जब सबसे बड़ा राज्य ही पीछे रहेगा तो देश कैसे विकास करेगा। 2017 में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद से यूपी में आर्थिक विकास को नई गति दी है। आज का कार्यक्रम हमारी इस प्रतिबद्धता का प्रतीक है। आज भारत में 02 बड़े डिफेंस कोरिडोर पर काम चल रहा है उसमें से एक पश्चिमी यूपी में बन रहा है। आज पश्चिमी यूपी में अनेक हाईवे बन रहा है। भारत का पहला नमो भारत ट्रेन प्रोजेक्ट पश्चिमी यूपी में ही शुरू हुआ है। यूपी के कई शहर मेट्रो सुविधा से जुड़ रहे हैं। यूपी ईस्टर्न और वेस्टर्न डेडीकेटेड कॉरिडोर का हब बन रहा है।

जब जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनकर तैयार हो जाएगा तो इस क्षेत्र को एक नई ताकत और एक नई उड़ान मिलने वाली है। सरकार के प्रयासों से पश्चिमी यूपी आज रोजगार देने वालों का केंद्र बन रहा है। एक औद्योगिक स्मार्ट शहर जो वैश्विक स्तर के शहर को टक्कर दे सके पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बना है। यहां हर वो बुनियादी सुविधाएं विकसित की गई है जो रोजमर्रा के लिए चाहिए। आज ये शहर विश्वभर के निवेशकों के निवेश के लिए बनकर तैयार है। इसका लाभ हमें किसान परिवार और खेत मजदूरों को भी मिलेगा। यहां कृषि आधारित उद्योगों के लिए नई संभावनाएं बनेगी।

आगे कहा कि पहले खराब कनेक्टिविटी की वजह से किसान की पैदावार समय से बाजार नहीं पहुंच पाते थे। किसानों की उपज को विदेश एक्सपोर्ट करना काफी मुश्किल था। इन सारी चुनौतियों का हाल नए एयरपोर्ट और नए कोरिडोर में हैं। आज किसानों द्वारा उगाए फल -सब्जी और व्यापक स्तर पर बाजारों तक पहुंच पायेंगे।

योगी सरकार की जमकर की तारीफ

प्रदेश सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने नए सत्र के लिए गन्ने का मूल्य सरकार ने बढ़ा दिया है। पहले अपने ही उपज का पैसा पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। आज सरकार ने सुनिश्चित किया कि मंडी में अनाज बेचने पर पैसा सीधे किसानों के खाते में। जाना चाहिए। गन्ना किसानों के जेब में अधिक से अधिक पैसे जाए इसलिए हमारी सरकार एथनॉल बनाने पर जोड़ दे रही है।

आज सरकार हर किसान परिवार के इर्द गिर्द एक सुरक्षा कवच बना रही है। किसानों को खाद सस्ती मिले इसलिए सरकार ने लाखों-करोड़ रुपए खर्च किए हैं। देश ने एक और महत्वपूर्ण काम किया है नैनो यूरिया बनाया है इससे एक बोड़ी खाद की शक्ति एक बोतल में आ गई। सरकार किसानों के खाते में पौने तीन लाख रुपए जमा किए हैं। सरकार सहकारिता के दायरे को भी लगातार बढ़ा रही है। खरीद बिक्री हो, लोन हो, फूड प्रोसेसिंग हो सहकारिता को मजबूत किया जा रहा है।

किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध

किसानों की समस्या भंडारण की समस्या के निदान के लिए सरकार पूरे देश में कोल्ड स्टोरेज के चैन का निर्माण किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि खेती को आधुनिक यंत्रों से जोड़ा जाए। केंद्र सरकार ने महिलाओं को मजबूत करने के लिए “नमो ड्रोन दीदी” शुरू की है। यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए बहुत मजबूती का कार्य करेगी।

हमारे सरकार ने किसानों के लिए जितना कार्य किया है किसी अन्य सरकारों ने नहीं किया है। फसल खराब होने पर किसानों को डेढ़ लाख रुपए से अधिक किसानों को दी गए हैं। हमारा प्रयास है कि कोई भी लाभार्थी सरकार की योजनाओं से वंचित ना रहें और इसके लिए यूपी में भी गारंटी वाली गाड़ी आ रही है। मोदी की गारंटी है कि देश के सभी नागरिकों को उसके लिए बनी योजनाओं का लाभ मिले। आज देश मोदी की गारंटी को गारंटी मानती है। आज मोदी शत- प्रतिशत की गारंटी दे रहा है। बिना किसी भेदभाव के सबों को लाभ देना ही सच्चा सेक्युलरिज्म और समाजिक न्याय है। गरीब किसी भी समाज के हो, किसान किसी भी समाज के हो ,युवा किसी भी समाज के हो उनके सपने और उनकी चुनौतियां एक ही है।

मोदी विकास का बिगुल फूंकता है

पीएम ने आगे कहा कि देश ने देखा कि आजादी के लंबे समय तक कुछ ही परिवारों के घर अमीरी आई , राजनीति फली फूली और आम लोग गरीब ही रहे। आज मोदी ईमानदारी से आपकी सेवा में जुटा है और इसका ही परिणाम है कि दस वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा को पार कर गए और जो बचे हैं उन्हें भी उम्मीद है कि वो भी गरीबी को परास्त कर देंगे।

अंत में पीएम ने कहा कि मीडिया वाले कह रहे थे कि आज मोदी चुनाव का बिगुल फुकेंगे आपको बता दें कि मोदी तो विकास के लिए बिगुल फूंकते हैं और सालों भर फूंकते हैं। मोदी के लिए तो जनता बिगुल फूंकती है और मोदी केवल अपने कार्यों में लगा रहता है।।

Share