सूरजपुर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस द्वारा शिनाख्त के प्रयास जारी

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (20 जनवरी 2024): थाना सूरजपुर क्षेत्र के एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। बता दें कि मृतक की आयु लगभग 55 वर्ष है। पुलिस मृतक का शव में लेकर उसके शिनाख्त के प्रयास कर रही है। और मृतक के मौत का पता लगने में लगी है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार 19 जनवरी को थाना सूरजपुर क्षेत्र के अंतर्गत एक अज्ञात पुरुष उम्र लगभग 55 वर्ष जो सड़क के किनारे रहता था व मानसिक रूप से कमजोर था और मृत्यु रात्रि में बीमारी के कारण होना प्रतीत हो रहा है। शव पर कोई जाहिरा चोट के निशान नही है। थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त के प्रयास करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।।

Share