सीएम योगी आदित्यनाथ ने पांचवीं बार यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह पर जताया भरोसा

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (06 जनवरी 2024): योगी सरकार ने एक बार फिर यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह पर विश्वास जताते हुए कार्यकाल 6 महीने के लिए बढ़ा दिया है। जिसके बाद उनकी सेवा विस्तार 30 जून 2024 तक कर दी गई है। यह सेवा विस्तार उनका पाँचवा सेवा विस्तार (एग्रीमेंट) है।

बता दें कि यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुण वीर सिंह का कार्यकाल 31 दिसंबर 2023 तक का था। वहीं शुक्रवार को राज्य सरकार की ओर से औद्योगिक अवस्थापना आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने यह आदेश जारी किया है। आदेश में योगी सरकार ने यमुना प्राधिकरण सीईओ डॉ अरुण वीर सिंह फिर भरोसा जताते हुए उनका कार्यकाल जुलाई 2024 तक बढ़ाया है। वहीं राज्य सरकार ने पांचवीं बार सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह को पुनः सेवा योजित किया है। साथ जारी आदेश के बाद डॉ अरुणवीर सिंह यमुना प्राधिकरण के सीईओ साथ-साथ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ भी रहेंगे।

जानकारी के लिए बता दें कि डॉ अरुण वीर सिंह जुलाई 2016 में यमुना प्राधिकरण के सीईओ बनाकर आए थे‌ और जब सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह ने यमुना प्राधिकरण की कमान संभाली थी। उस समय प्राधिकरण भारी भरकम कर्ज़ में दबा हुआ था। उसके कड़ी मेहनत और परिश्रम से आज यमुना प्राधिकरण में देश के साथ विदेशो से व्यापार और लोग निर्यात करने आ रहे हैं। यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट), फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क, ट्राय पार्क, औद्योगिक विकास कंपनी और शिक्षा शिक्षण संस्थानों का निर्माण होने के बाद क्षेत्र की मांग विश्व पटल पर बढ़ी है।

कौन है डॉ. अरुणवीर सिंह

डॉ अरुणवीर सिंह उत्तर प्रदेश लोक सेवा (पीसीएस) संवर्ग के प्रशासनिक अधिकारी थे। वर्ष-2006 में पदोन्नत होकर वह आईएएस अधिकारी बने। वर्ष-1959 में बस्ती (अब सिद्धार्थनगर) में जन्मे हैं। डॉ. अरुणवीर सिंह 2016 से यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण सीईओ पद पर कार्यरत हैं।।

Share