नाली के पानी को रोकने को लेकर दो लोगों में विवाद, एक घायल दूसरा हवालात में बंद

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (30 दिसंबर 2023) : शुक्रवार को थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में दो लोगों में नाली के पानी को रोकने को लेकर विवाद हो गया। पहले तो विवाद कहासुनी से शुरू हुआ और बाद में मारपीट पर पहुंच गया। विवाद में एक व्यक्ति घायल हो गया। वही मौके पर पुलिस पहुंचकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और घायल करने वाले आरोपी को हिरासत में लिया।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार, 29 दिसंबर को थाना दादरी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चिटेहरा दादरी के रहने वाले सतीश पुत्र जगदीश को उसके परिवार के संतराम पुत्र जय सिंह निवासी चिटेहरा आदि ने नाली के पानी को रोकने को लेकर कहासुनी/विवाद हुआ है। जिसमें सतीश घायल हो गया और घायल को जे.पी. अस्पताल नोएडा में रेफर कर दिया गया है। परिजन मौके पर मौजूद हैं जहां पर घायल का उपचार चल रहा है। पुलिस घटना स्थल पर मौजूद है। संतराम को पुलिस हिरासत में लिया गया है। थाना दादरी पुलिस द्वारा तहरीर प्राप्त कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।।

Share