शादी समारोह में गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (29 दिसंबर 2023): बिसरख पुलिस ने शुक्रवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक शादी समारोह में अपनी समधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बता दें कि 27 नवंबर को यह घटना यदुवंशी फार्म हाउस ग्राम बिसरख में हुई थी। इस मामले में पुलिस कई आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 नवंबर को यदुवंशी फार्म हाउस ग्राम बिसरख में विनोद यादव निवासी ग्राम बिसरख की बेटी की शादी समारोह में आरोपी चन्द्र शेखर उर्फ शेखर यादव निवासी ग्राम रझेडा थाना सिम्भावली जनपद हापुड हाल निवासी म0नं0- ई 89-90 संजय नगर थाना मधुवन बापूधाम जनपद गाजियाबाद ने अपने समधी अशोक कुमार निवासी ग्राम होशियारपुर सैक्टर 51 थाना सैक्टर 49 नोएडा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

जिसके बाद मृतक अशोक कुमार के पुत्र भूपेन्द्र यादव की दी गई तहरीर पर थाना बिसरख पर धारा-302/307/147/148/149/323/504/506/34/120 के तहत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
इस मामले में शुक्रवार, 28 दिसंबर को आरोपी वेदप्रकाश को इटेडा गोलचक्कर से शाहबेरी की ओर जाने वाले रास्ते पर गिरफ्तार किया गया। बता दें कि इस मामले में पहले भी कई आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।।

Share