ग्रेटर नोएडा में मरम्मत के दौरान गिरी घर की छत, 2 की मौत 4 घायल

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (25 दिसंबर 2023): ग्रेटर नोएडा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दादरी थाना क्षेत्र में एक मकान की छत गिर गई। इस हादसे में दबने से दो बच्चियों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, मौके पर पुलिस के आला अधिकारी मौजूद हैं।

कैसे हुई घटना

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लाल सिंह निवासी गांव समाधिपुर अपने घर की छत पर ईंट बिछवा कर उसकी मरम्मत कर रहे थे। इसी बीच छत गिर गई और उसमें दबने से दो बच्चियों की मौत हो गई। एक बच्ची की उम्र 5 वर्ष और दूसरे की उम्र 3 वर्ष थी।

इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में राजवीर (45), विनोद (43), संजीव (35), और पंकज (23) घायल हो गए।।

Share