शादी समारोह में गोली मारकर हत्या करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार , पढ़े पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (10 दिसंबर 2023): बिसरख पुलिस ने आज रविवार को एक शादी समारोह में समधी को गोली मारकर हत्या करने की घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें 27 नवंबर को यह घटना यदुवंशी फार्म हाउस ग्राम बिसरख में हुई थी।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 नवंबर को यदुवंशी फार्म हाउस ग्राम बिसरख में विनोद यादव की बेटी की शादी समारोह में आरोपी चन्द्र शेखर उर्फ शेखर यादव ने अपने समधी अशोक कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद मृतक अशोक कुमार के पुत्र भूपेन्द्र यादव ने थाना बिसरख में मुकदमा दर्ज कराया था।

इस मामले पर कारवाई करते हुए बिसरख पुलिस ने 27 नवंबर की रात्रि समय करीब 21.30 बजे यदुवंशी फार्म हाउस बिसरख नोएडा में शादी समारोह में अशोक कुमार की गोली मारकर हत्या करने वाले में शामिल तीन आरोपी सौरव यादव उम्र 30 वर्ष, गौरव यादव उम्र 31 और विकास यादव उम्र 31 वर्ष को थाना बिसरख पुलिस ने आज रविवार, 10 दिसंबर को लालकुंआ के पास से गिरफ्तार किया गया।।

Share