‘नारी शक्ति सम्मान’ से सम्मानित हुई स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला पुलिसकर्मी प्रियंका अरोड़ा, पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (08 दिसंबर 2023): अमेरिका में 19 से 25 नवम्बर तक आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पुलिस फायर गेम्स में महिला एकल टेबल टेनिस प्रतियोगिता में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली गौतमबुद्ध नगर थाना ईकोटेक-3 में तैनात महिला पुलिसकर्मी प्रियंका अरोड़ा को महिला उन्नति संस्था ने “नारी शक्ति सम्मान” देकर सम्मानित किया है।

महिला सिपाही द्वारा हासिल इस उपलब्धि पर महिला उन्नति संस्था सदस्यों ने थाना ईकोटेक-3 पहुंचकर महिला सिपाही का शॉल ओढ़ाकर एवं नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया। सम्मान देते हुए संस्थापक डा. राहुल वर्मा ने कहा कि बेटियां बोझ नही उम्मीद है, आज बेटियां हर क्षेत्र मे सफलता के झंडे गाड़ रही है। अध्यक्ष डा. वंदना सिंह ने महिलाओ की इन उपलब्धियों को अन्य बेटियों के लिए प्रेरणादायक बताया और कहा कि इससे लोगो की सोच मे भी बदलाव आयेगा वहीं स्वर्ण पदक विजेता प्रियंका अरोड़ा ने कहा कि शासन-प्रशासन द्वारा खेलों की तैयारी मे काफी सहयोग मिलता है तभी यह संभव हो पाता है, सरकार का “मिशन शक्ति” अभियान महिलाओ के लिए सफलता के अनेकों द्वार खोल रहा है।

इस अवसर पर कार्डिनेटर मनोज झा, उपाध्यक्ष रणवीर चौधरी प्रदेश, महासचिव डा. ओमवीर बघेल और अजयपाल भाटी सचिव उत्तर प्रदेश मौजूद रहे।।

Share