भू- माफियाओं पर यमुना प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 236 करोड़ की भूमि कराया अतिक्रमण मुफ्त

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (06 दिसंबर 2023): भू-माफियाओं पर यमुना प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की है। यमुना प्राधिकरण ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से अवैध माफियाओं के खिलाफ बड़ी कारवाई करते हुए 236 करोड़ रुपए की जमीन को अतिक्रमण मुफ्त कराया है। बता दें कि अलीगढ़ के खैर तहसील में स्थित टप्पल में 11.7954 हैक्टेयर जमीन पर भूमाफियाओं ने कब्जा कर रखा था। यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को यमुना प्राधिकरण ने अवैध कब्जा हटाने का जोरदार अभियान चलाया।

यमुना प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार यमुना प्राधिकरण को जानकारी मिली कि अलीगढ़ के खैर तहसील में स्थित टप्पल में 11.7954 हैक्टेयर भूमि पर माफियाओं ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है, और जिसमे भूमाफिया अवैध तरीके से कॉलोनी काट रहे थे। जिसके बाद यमुना प्राधिकरण ने पुलिस के साथ मिलकर मंगलवार, 5 दिसंबर को माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 17 हजार 954 वर्ग मीटर सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया और अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन की कीमत 236 करोड़ रूपए है।।

Share