यमुना प्राधिकरण ने क्षेत्र वासियों को दिया दिवाली का बड़ा तोहफा, वेतन में की बढ़ोतरी

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (14 नवंबर 2023): यमुना प्राधिकरण ने दिपावली पर एक बड़ा तोहफा दिया है। यमुना प्राधिकरण ने दिपावली के अवसर पर क्षेत्र में काम करने वाले सफाई कर्मचारी के वेतन में 5,270 की बढ़ोतरी और सुपरवाइजरों के वेतन में 6,301 रूपए की बढ़ोतरी कर तोहफा दिया है। और साथ ही 292 नए कर्मचारियों की तैनाती भी की गई है।

यमुना प्राधिकरण के अनुसार प्राधिकरण के क्षेत्र में लगभग 107 गांव आते हैं और इन 107 गांवों की सफाई करने के लिए 238 सफाई कर्मचारी तैनात हैं। यमुना प्राधिकरण के द्वारा इन कर्मचारियों को 11900 रुपए और सुपरवाइजरों को 14000 रुपए दिए जाते थे। लेकिन दिपावली के बाद से कर्मचारियों और सुपरवाइजरों की वेतन में बढ़ोतरी की गई। अब से सफाई कर्मचारियों को 17,170 रुपए वेतन (5,270 की बढ़ोतरी) और सुपरवाइजरों को 20,301 (6,301 की बढ़ोतरी) रूपए का वेतन‌ प्रति माह कर दिया है। इसके अलावा 292 नए कर्मचारियों की भर्ती की गई।।

Share