नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं पर दिए बयान पर मचा बवाल, गौतमबुद्ध नगर में बीजेपी नेताओं की अहम बैठक

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (10 नवंबर 2023): गुरूवार 9 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर के आवास पर बैठक हुई। जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सदन में महिलाओं के खिलाफ की गई अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन एवं नितीश कुमार का पुतला दहन करने पर वार्ता हुई।

बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा विधानसभा में महिलाओ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई जो बिहार प्रदेश एवं देश को शर्मसार करने वाली भाषा है। जिसके विरोध में आज 10 नवंबर समय प्रातः 11:00 बजे जिला मुख्यालय गौतमबुद्ध नगर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन एवं नितीश कुमार पुतला दहन कर महामहिम राष्ट्रपति (भारत) के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन देकर बिहार प्रदेश के मुख्यमंत्री नितीश कुमार को मुख्यमंत्री के पद से हटाने व बिहार सरकार को बर्खास्त एवं आजीवन चुनाव लड़ने पर प्रतिबन्ध लगाने की मांग की जाएगी।

इस बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा तेजा गुर्जर, क्षेत्रीय मंत्री भारत भाटी, महानगर गाजियाबाद जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा पंकज भारद्वाज, जिलाध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर किसान मोर्चा चंद्रपाल सिंह, जिला महामंत्री किसान मोर्चा, अमित भाटी लडपुरा, विमल पुण्डीर, शैंकी ठाकुर, आकाश शर्मा, रविन्द्र पाल, उमेश ठाकुर, दीपक सैनी, भोला पंडित आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।।

Share