घरवालों से नाराज होकर घर छोड़कर गई दो युवती को पुलिस ने सकुशल परिजनों को सौंपा, क्या है पूरा मामला?

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (02 नवंबर 2023): दो दिन पहले घरवालों से नाराज होकर बिना बताए घर छोड़कर गई दो लड़कियों को थाना बिसरख पुलिस ने आज सकुशल तलाश कर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं दोनों लड़कियों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

बीते 30 अक्टूबर को थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत समय करीब 2 बजे दो लडकियां एक लडकी उम्र -18 वर्ष व दूसरी लडकी उम्र 14 वर्ष घरवालों के झगड़ों से तंग आकर बिना बताए घर से चली गई थी। जिसकी सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों लडकियों की तलाश के लिए टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से दोनो गुमशुदा लडकियो की तलाश की जाने लगी। अथक प्रयास करते हुए थाना बिसरख पुलिस ने दोनो लडकियों को 48 घंटे के अंदर जिला मेरठ के ग्राम गगोल से सकुशल ढूंढ लिया। दोनो लडकियों को पुलिस द्वारा परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।।

Share