ग्रेटर नोएडा: इजराइल- हमास युद्ध पर क्या बोले पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ?

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (29 अक्टूबर 2023): शनिवार को गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय अभिधम्म दिवस समारोह में शिरकत करने पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। इस दौरान अपने संबोधन में पूर्व राष्ट्रपति ने रूस -यूक्रेन एवं इजराइल -हमास युद्ध को लेकर कहा कि यह विश्व के लिए एक बड़ी चुनौती है।

पूर्व राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि रूस -यूक्रेन के युद्ध के एक वर्ष हो गए हैं और अब इजराइल -हमास के बीच भी युद्ध शुरू हो गए हैं। यह विश्व के लिए बहुत बड़ी चुनौती है। इन युद्धों को देखने से लगता है कि विश्व युद्ध की शुरुआत कभी भी हो सकती है। आगे उन्होंने कहा कि यदि युद्धग्रस्त देश में भगवान बुद्ध के ज्ञान वाले लोग होते तो वहां पर अब तक सीज फायर हो गया रहता।

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि बौद्ध धर्म बहुत पुराना है। वर्तमान में इसकी आवश्यकता काफी अधिक है। धरती पर भगवान बुद्ध का जन्म धन्य है। विपश्यना भारत की उत्पति है, विद्या है। भगवान बुद्ध ने पूरे विश्व में इसका प्रचार प्रसार किया।।

Share