गृह मंत्री के जन्मदिन पर भाजपा जिला कार्यालय में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ का आयोजन, बांटे गए लड्डू -मिठाई

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (22 अक्टूबर 2023): रविवार, 22 अक्टूबर को तिलपत्ता गोलचक्कर स्थित कार्यालय पर देश के गृहमंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर ज़िलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु होने की कामनाओं के साथ यज्ञ किया और मिठाई-लड्डू बांटे।

जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा कि देश के गृहमंत्री अमित शाह हमारे जैसे करोड़ों करोड़ भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत्र मार्गदर्शक हैं। जिनके मार्गदर्शन से पार्टी आगे बढ़ी, आज के चाणक्य के लम्बे जीवन की कामनाओं के लिए यज्ञ किया गया।

इस अवसर पर मुख्यरूप से ज़िला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी, मनोज गर्ग, जिला उपाध्यक्ष सेवानंद शर्मा, रवि जिन्दल, बिजेंद्र प्रमुख, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, पंकज रावल, जिला मंत्री, सत्यपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

Share