मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के राजतिलक से चिंतित हुए देवतागण | श्री रामलीला कमेटी

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (21 अक्टूबर 2023): श्री रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा द्वारा साइट 4 ग्रेटर नोएडा में आयोजित की जा रही है रामलीला में शुक्रवार को लीला का मंचन गणेश वंदना से प्रारम्भ हुई। अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया कि मुख्य अतिथि AIG स्टाम्प शशि भानु मिश्रा, ACP जोन 1st रामकृष्ण, सब रजिस्ट्रार प्रेम प्रकाश सिंह ने दीप प्रज्वलित कर लीला मंचन का शुभारम्भ किया। दीप प्रज्वलित में RJ नावेद खान, अंकिता चमोली, तुषार राय FM रेडियो मिर्ची ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम में उपस्थित दर्शको को अपनी मधुर आवाज और डायलोग से सबका मन मोह लिया।

कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया कि मंचन में राजा दशरथ श्री राम के राज्याभिषेक की घोषणा करते हैं, तो देवलोक में देवता चिंतित हो जाते हैं। आपसी विचार विमर्श से देवी सरस्वती को मंथरा की मति फेरने के लिये उनके कंठ में बैठ जाने पर सहमति हुई। कैकयी राजा दशरथ से दो वर मांगती है एक में श्री राम को चौदह वर्ष का वनवास और दूसरे में भरत को राजतिलक यह सुनकर राजा दशरथ को शांतनु का श्राप याद आता है। जब उनके हाथों धोखे से श्रवण का वध हो गया था और शांतनु ने श्राप दिया कि तुम भी पुत्र वियोग में प्राण त्यागोगे और राजा दशरथ राम के वियोग में प्राण त्याग देते हैं।

सयुंक्त महासचिव सौरभ बंसल ने बताया कि श्री राम वनवास जाते समय गंगा किनारे पहुँचते हैं वहाँ केवट उनके चरण रज धोकर उन्हें गंगा पार कराता है। श्री राम गंगा पार करके भारद्वाज ऋषि का आशीर्वाद लेकर आगे वन की और जाते हैं, उधर भरत अयोध्या लौटते हैं। उन्हें श्री राम वनवास के बारे में ज्ञात होता है तो माता कैकयी को काफी बुरा भला कहते हैं और श्री राम को मनाने वन में जाते हैं। महासचिव बिजेन्द्र सिंह आर्य ने बताया कि आज 21 अक्टूबर की लीला में नारद सूर्पनखा संवाद, सीता हरण, राम वियोग, जटायु मरण लीलाओ का मंचन होगा।

इस अवसर पर अध्यक्ष मनजीत सिंह, बिजेन्द्र सिंह आर्य, मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, विनोद कसाना, ओमप्रकाश अग्रवाल, कुलदीप शर्मा, जी पी गोस्वामी, मुकेश शर्मा, हरेन्द्र भाटी, के के शर्मा, मुकुल गोयल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।।

Share