किसानों का अनिश्चितकालीन धरना जारी, नीमका एवं खाजपुर गांव के किसानों ने धरने को दिया समर्थन

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (17 अक्टूबर 2023): ग्रेटर नोएडा में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। सोमवार, 16 अक्टूबर को भारतीय किसान यूनियन के आठवें दिन के धरने की अध्यक्षता धर्मपाल सिंह डेरीन एवं संचालन मास्टर तेजपाल सिंह नीमका ने किया।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना ने कहा यमुना प्राधिकरण ने घोषणा की थी कि 15 अक्टूबर से किसानों को 64.7 % का मुआवजा वितरण किया जाएगा। लेकिन धरातल पर कोई भी कार्य नहीं हुआ आने वाली 21 अक्टूबर को गांव-गांव जाकर मीटिंग की जा रही है। जिससे ज्यादा से ज्यादा संख्या में किसान महापंचायत में पहुंच सके और किसानो की समस्याओं का समाधान भारतीय किसान यूनियन एवं किसानों के मसीहा चौधरी राकेश टिकैत के द्वारा करवा सके।

जिलाध्यक्ष रॉबिन नागर ने कहा कि प्राधिकरण किसानों के साथ धोखा कर रहा है आज नीमका, खाजपुर गांव के सैकड़ो किसान धरने पर समर्थन देने पहुंचे हैं। इनका भारतीय किसान यूनियन तहे दिल से धन्यवाद देती है। यमुना प्राधिकरण भोले वाले किसानों को बरगला रहा है। तीसरे चरण के किसानों के गांव के सर्वे के नाम पर धोखा हो रहा है। जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा तब तक धरना जारी रहेगा।

जिला मीडिया प्रभारी सुनील प्रधान ने कहा कि प्रदेश सरकार एवं तीनों प्राधिकरण किसानो के कोई भी कार्य नहीं कर रहे, किसान बहुत ज्यादा परेशान है। सरकार एवं प्राधिकरण सिर्फ अख़बारों में प्रकाशन कर देते हैं हम बहुत अच्छे कार्य कर रहे हैं। लेकिन धरातल पर कुछ भी नहीं है, सिर्फ दिखावा है। किसी भी गांव एवं सेक्टर का दौरा अधिकारी नहीं करते सिर्फ मन की बात चलती है। प्राधिकरण में अधिकारी एवं बिल्डर घोटाले पर घोटाले कर रहे हैं।

इस मौके पर मटरू नागर, अमित जैलदार, सचिन कसाना, इंद्रजीत कसाना, महेश खटाना, योगेश भाटी, सोनू मुखिया आदि सैकड़ो किसान मौजूद रहे।।

Share