गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सांसद डॉ महेश शर्मा के जन्मदिन पर जिले के जनप्रतिनिधियों की टेन न्यूज पर खास बातचीत

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (30/09/2023): गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सांसद डॉ महेश शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर 30 सितंबर 2023, को ग्रेटर नोएडा शहर के नॉलेज पार्क-5 में स्थित गोल्डन ड्रीम बैंक्वेट हॉल में डॉ महेश शर्मा फैन्स क्लब द्वारा एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। सांसद डॉ महेश शर्मा को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देने जनप्रतिनिधि , बीजेपी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की महिला के साथ जनसैलाब उमड़ा।

टेन न्यूज नेटवर्क के साथ खास बातचीत एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने सांसद डॉक्टर महेश शर्मा को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि आज सांसद डॉक्टर महेश शर्मा के जन्मदिन पर डॉ महेश शर्मा फैन्स क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उनको शुभकामनाएं देने के लिए जनसैलाब आया है। आज इतनी भारी तादात में लोग सांसद डॉ महेश शर्मा को उनके जन्मदिन पर बधाई देने के लिए आए।

और साथ ही यह जनसैलाब प्रमाण है सांसद डॉक्टर महेश शर्मा द्वारा 10 वर्षो में अपने लोकसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों और लोककल्याण कार्यों का। सांसद डॉ महेश शर्मा ने लोगों कि दिल जीता है। लोगों ने हमेशा उनको प्यार और आशीर्वाद दिया है। मैं सांसद डॉ महेश को बहुत उनको जन्मदिन पर शुभकामनाएं देता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वो चिआयु हो और हमेशा स्वस्थ रहें। उन्होंने डॉक्टर महेश शर्मा के 10 वर्षों के कार्यकाल पर बातचीत करते हुए कहा कि सबसे बड़ा काम तो डॉक्टर महेश शर्मा में लोकसभा क्षेत्र में किया कि यहां गुंडागर्दी को पैदा नहीं होने दिया। क्षेत्र में अमन चैन शांति का माहौल बनाकर रखा। जिससे यहां का कारोबार व्यापार पनपा और उसी के कारण से यहां नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी आया है साथ ही यहां बहुत सारी औद्योगिक कंपनियों भी स्थापित हुई। जिससे यहां के लोगों और युवाओं को रोजगार मिला है। साथ ही शिक्षा में भी बहुत सुधार हुआ है। डॉ महेश शर्मा द्वारा किए गए कार्य का विकास के कार्यों की प्रतीक उनको जन्मदिन पर बधाई देने आई आज की जनता है जो उनके जन्मदिन पर बधाई देने के लिए दूर-दूर से आई है। आगे उन्होंने इंडिया गठबंधन पर गौतमबुद्ध नगर लोकसभा पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में कहा कि इस गठबंधन बंधन से यहां कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है यह गठबंधन चोर चोर मौसेरे भाइयों का है और इस बार लोकसभा चुनाव में गौतमबुद्ध नगर से एक बार बीजेपी रिकॉर्ड बनाएगी।

टेन न्यूज़ के साथ खास बातचीत करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष अमित चौधरी ने डॉक्टर महेश शर्मा को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देते हो कहा कि मैं सांसद डॉक्टर महेश शर्मा के स्वस्थ स्वास्थ्य की कामना करता हूं। जो आशीर्वाद और प्यार सांसद डॉक्टर महेश शर्मा को लोगों से मिला है वह उनको हमेशा मिलता रहे। आगे उन्होंने डॉक्टर महेश शर्मा द्वारा किए गए विकास और लोक कल्याण के कार्य पर उन्होंने कहा कि सांसद डॉक्टर महेश शर्मा के कार्यकाल में जितने विकास के कार्य हुए हैं उतने आज तक यहां लोकसभा क्षेत्र में कभी भी नहीं हुए। क्योंकि वह पहले दो बार लोकसभा सांसद रहे हैं और तीन-तीन मंत्रालय भी उनके पास थे। सबसे बड़ा विकास जेवर एयरपोर्ट के रूप में हमारे सामने हैं। और क्षेत्र में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लाने का श्रेय डॉक्टर महेश शर्मा को जाता है। साथी उनके द्वारा बहुत अनेकों विकास कार्य किए गए। आगे उन्होंने इंडिया गठबंधन‌ से गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले प्रभाव के बारे में कहा कि और यहां पर कोई गठबंधन नहीं चलने वाला है। लोकसभा चुनाव 2024 में एक बार फिर से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और साथ हमारे सांसद डॉक्टर महेश शर्मा फिर से सांसद बनेंगे और पहले से अधिक वोटो से जीत कर आएंगे।

टेन न्यूज नेटवर्क के साथ बातचीत करते हुए पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने सांसद डॉक्टर महेश शर्मा को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उनकी दीर्घायु और वह कई बार वह मंत्री बने यही हम ईश्वर से कामना करते हैं। डॉ महेश शर्मा द्वारा किए विकास कार्यों के बारे में बातचीत करते हुए उन्होंने आगे कहा कि सबसे ज्यादा विकास के कार्य सांसद डॉक्टर महेश शर्मा के कार्यकाल में ही क्षेत्र में हुए हैं। और इतने विकास कार्य आज तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने अभी तक नहीं किए हैं। इंडिया गठबंधन से गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में उन्होंने कहा कि इस तरह के गठबंधन आते जाते रहते हैं लेकिन हमारी जो बीजेपी पार्टी वह हमेशा ही एक मजबूती से टिकी रहेगी। उन्होंने 2024 में गौतमबुद्ध लोकसभा सीट पर बात करते हुए कहा कि इस बार बीजेपी गौतमबुद्ध लोकसभा की सीट पर 5 वोटो से अधिक से जीत कर आएगी।

बता दें कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्धनगर सांसद डॉ महेश शर्मा का जन्म 30 सितंबर 1959 को राजस्थान के अलवर जिले के मनेठी गांव में हुआ था। सांसद ने अपने जीवन के 25 साल स्वास्थ्य सेवा में देने के बाद सामाजिक कल्याण के उद्देश्य से राजनीति में क़दम रखा।

गौतमबुद्ध नगर के लोकप्रिय नेता सांसद डॉ महेश शर्मा 30 सितंबर 2022 को 64 वर्ष पूर्ण कर अपना 65वां जन्मदिन मानाने जा रहे हैं। सांसद डॉ महेश शर्मा के जन्मदिन को लेकर जिले वासियों में काफी खुशी का माहौल है। उनके जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं और कई प्रतिष्ठित सामाजिक संस्थाओं व समितियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Share