महिला उन्नति संस्था ने सशक्तिकरण की मिसाल बनी महिलाओं को किया सम्मानित

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (28/09/2023): महिला उत्थान को समर्पित सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था ने बुधवार, 27 सितंबर को अपना पांचवा स्थापना दिवस ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा यूनिवर्सिटी मे धूमधाम से मनाया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश सुषमा सिंह, वरिष्ठ अतिथि के रूप में समाज कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र बहादुर सिंह, महिला सुरक्षा डीसीपी प्रीति यादव उपस्थित रही।

उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश सुषमा सिंह ने कहा कि राज्य महिला आयोग हमेशा महिला उन्नति संस्था के साथ खड़ा है। मैं उम्मीद करती हूं महिला उन्नति संस्था जो समाज में महिला को सशक्त बनाने में पिछले 5 वर्षों से अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं वह आगे भी निरंतर ऐसी प्रकार से देता और जिन महिला को महिला उन्नति संस्था ने सम्मानित किया वह भी समाज कल्याण और उत्थान में अपना योगदान देती रही।

समाज कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि जिनते अच्छे और सफल महिलाएं कर सकती हैं उनता पुरुष नहीं कर सकते हैं। महिलाएं 64 कलाओं में निपुण होती है।‌ आज चाहे हम चंद्रयान-3 मिशन की बात करें, चाहे हम सूर्ययान मिशन की बात करें सभी में महिलाएं की भागीदारी अधिक है। आगे उन्होंने सभी से बेटा और बेटी में फर्क ना करने की बात कही और महिला उन्नति संस्था द्वारा सम्मानित महिलाओं को बधाई दी।

महिला सुरक्षा डीसीपी प्रीति यादव ने महिला उन्नति संस्था द्वारा सम्मानित महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि हम सब महिला में शक्ति छिपी हुई है बस हमें अपनी उस शक्ति को पहचान कर आगे बढ़ने की जरूरत होती है। महिला को सशक्त बनाने के लिए सबसे पहला कदम खुद को उठाना पड़ा इसलिए अपनी शक्ति को पहचानें और सशक्त बनें।

महिला उन्नति संस्था अध्यक्ष डॉ राहुल वर्मा ने कहा कि महिला उत्थान को समर्पित हमारी संस्था महिला उन्नति संस्था के स्थापना दिवस पर आयोजित सम्मान कार्यक्रम मे विभिन्न क्षेत्रों मे महिला उन्नति का प्रतीक बनकर सामने आई महिलाओ को महिला उन्नति अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया। पिछले 5 वर्षों से वह समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं को सम्मानित करते आ रहे हैं और आगे भी करते करेंगे।

महिला उन्नति संस्था राष्ट्रीय महासचिव अनिल भाटी ने कहा कि जब तक समाज में जागरूकता नहीं आएगी तब तक महिला सशक्तिकरण संभव नहीं है। सबसे पहले हमें समाज में लोगों के बीच जाकर उन्हें जागरूक करना होगा।
हमारी संस्था लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है। गांधी जी ने कहा था जब तक महिलाएं और पुरुष कंधे से कंधा मिलाकर कार्य नहीं करेंगे तब तक देश की उन्नति नहीं होगी। इसलिए राष्ट्रीय निर्माण करना है तो महिलाओं और पुरुषों को एक साथ मिलकर काम करना होगा।

इस अवसर पर महिला उन्नति संस्था से मुख्य संरक्षक इंदु गोयल, संरक्षक वीरेंद्रपाल राणा, संयोजक उर्मिला भारद्वाज, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, कल्पना झा और कार्यक्रम में सम्मानित हुई महिलाओं में राजेश्वरी त्यागराजन, रश्मि पाण्डेय, दीपा भाटी, डॉ निमी रस्तोगी आदि मौजूद रहीं है

Share