शारदा हॉस्पिटल में पेशेंट्स सेफ्टी वीक का आयोजन

ग्रेनो के नॉलेज पार्क स्थित शारदा हॉस्पिटल में पेशेंट सेफ्टी वीक मनाया जा रहा है। इसकी थीम इंगेज पेशेंट्स फॉर पेशेंट सेफ्टी रखी गई। इस दौरान एमबीबीएस के स्टूडेंट्स ने पोस्टर और नुक्कड़ नाटक के जरिए मरीजों और स्टाफ को जागरूक किया जा रहा है।

हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट एके गडपायले ने बताया कि सप्ताह के दौरान समस्त स्टाफ को मरीजों की सुरक्षा संबंधी शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर अस्पताल में आने वाले हर मरीज की सुरक्षा, बेहतर इलाज आदि के बारे में कर्मचारियों और पैरामेडिकल स्टॉफ को जानकारी दी जा रही है। मरीज की सुरक्षा से जुड़े व अन्य मुद्दों पर स्टाफ में जागरूकता विकसित किया जा रहा है। मेडिकेशन ऐप व मेडिकेशन सेफ्टी के मोमेंट्स के बारे में जानकारी देकर मरीजों को जागरूक किया जा रहा है। वीक के दौरान अलग अलग तरह की गतिविधियां आयोजित की जाएगी। इस वीक का उद्देश्य मरीजों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देने और चिकित्सा स्टाफ को उनकी जिम्मेदारी का एहसास कराना है।

Share