पीएम मोदी के दीर्घायु होने के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ का आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (19/09/2023): रविवार, 17 सितंबर 2023 को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर ग्रेटर नोएडा के अल्फा-1 के गौरी- शंकर मंदिर में उनके दीर्घायु होने के लिये वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ का आयोजन किया गया।

यज्ञ में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने जिला इकाई व ग्रेटर नोएडा मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ आहुति प्रदान की, और ग्रेटर नोएडा के वाईएमसीए में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल, दादरी विधायक तेजपाल नागर, ज़ेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, निर्वतमान जिलाध्यक्ष विजय भाटी, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, रवि जिन्दल, कपिल गुर्जर आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ाया। देश का चन्द्रयान-3 अन्तरिक्ष में है, ज्ञान विज्ञान का युग हो या चाहे जी-20 का सफल ऐतिहासिक आयोजन हो, चाहे देश को अखंड भारत बनाने के लिये धारा 370 को हटाना हो। देश आज बदल रहा है, त्रिपुरा में हुए दो सीटों के उपचुनाव में जीत उनमें से एक मुस्लिम बहुल जिसमें मुस्लिम 63%वोट वाली सीट पर जीत मोदी सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की जीत है। हम उनके जन्मदिन पर उनके दीर्घायु होने की कामना करते हैं।

मयंक गोयल ने कहा कि उनके जन्मदिन को भाजपा 15 दिन सेवा पखवाडा के रूप मना रही है, जिसमें ब्लड डोनेशन कैम्प, स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर, जन चेतना बाइक रैली जिसमें आयुष्मान भारत कार्ड के विषय में घर घर जाकर जागरूक करने का काम करेंगे।

दादरी विधायक तेजपाल नागर ने विश्व के सर्वश्रेष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की, साथ ही ज़ेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय को कार्यसात करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लंबी आयु की कामना करते हैं।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा चला कर देश के महानतम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर बूथ स्तर तक घर-घर सम्पर्क कर सेवा पखवाड़े के रूप मनाएंगे।।

Share