जनता के बीच जनप्रतिनिधि: निरंतर जनसंवाद में जुटे गौतमबुद्ध नगर के लोकसभा सांसद डॉ महेश शर्मा

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (10 सितंबर 2023): वर्ष 2023-24 भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण और अहम वर्ष है। अभी भारत G20 की मेजबानी कर रहा है, तो वहीं अगले वर्ष यानी की 2024 में ‘मदर ऑफ डेमोक्रेसी’ में लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार लोकसभा चुनाव होना है।

इस बाबत देशभर में तमाम जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंवाद कर रहे हैं और केंद्र सरकार के बीते नौ वर्षों की उपलब्धियों को जनता के बीच रख रहे हैं। इसी क्रम में गौतमबुद्ध नगर के लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा भी लगातार अपने क्षेत्र में लोगों से संपर्क एवं संवाद कर रहे हैं।

09 सितंबर को डॉ महेश शर्मा ग्रेटर नोएडा के अंसल हाउसिंग सोसाइटी पहुंचे और वहां के निवासियों से संवाद किया। इन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा सुशासन एवं गरीब कल्याण के संकल्प के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

उक्त अवसर पर भारी संख्या में समर्थकों एवं सोसाइटी निवासियों की भीड़ जुटी और सबों ने डॉ महेश शर्मा का जोरदार स्वागत किया।

सुख -दुख में सदैव जनता के बीच

गौतमबुद्ध नगर के लोकसभा सांसद डॉ महेश शर्मा का नाम उन नेताओं में शुमार किया जाता है जो धरातल पर काम करते हैं। सदैव अपने क्षेत्र के लोगों के बीच रहते हैं उनके सुख- दुख में उनके परिवार का हिस्सा बनते हैं। गौतमबुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र के लोगों की मानें तो घर में शादी, मुंडन, विवाह हो या क्षेत्र में बाढ़ जैसी कोई आपदा सांसद सदैव जनता के बीच होते हैं और संसदीय क्षेत्र के लोगों को परिवार का सदस्य मानते हैं।

गौतमबुद्ध नगर में उल्लेखनीय विकास

वहीं अगर हम बतौर सांसद डॉ महेश शर्मा के अबतक के कार्यकाल में गौतमबुद्ध नगर में उल्लेखनीय विकास कार्य हुए हैं। ज़ेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट , 1320 MW टीएच डी सी विद्युत परियोजना को स्वीकृति 400 crore की लागत से जीन बैंक , हार्बेराइयम इकाई , आर्किड हाउस , नर्सरी का पूर्णविकास व उन्नयन कार्य का शुभारंभ आदि तमाम विकास के कार्य हुए हैं।

पार्टी आलाकमान के सबसे भरोसेमंद सिपाही में से एक हैं डॉ महेश शर्मा

पार्टी में डॉ महेश शर्मा की गिनती उन नेताओं में की जाती है, जो पार्टी आलाकमान के सबसे भरोसेमंद सिपाही हैं। पार्टी ने इन्हें जो भी जिम्मेदारी अबतक दी है इन्होंने उसे बखूबी निभाया है। बतौर मंत्री विकास कार्य हो या फिर त्रिपुरा जैसे अल्पसंख्यक बहुल प्रदेश में चुनाव प्रभारी के तौर पर पार्टी को अभूतपूर्व विजय दिलानी हो, डॉ महेश शर्मा सदैव पार्टी आलाकमान के उम्मीदों पर खड़ा उतरे हैं।।

Share