माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट टीम ने पारंपरिक तरीके से मनाया हरियाली तीज उत्सव

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (20/08/2023): माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट की टीम के द्वारा इस बार भी हरियाली तीज के पावन अवसर पर तीज का उत्सव मनाया गया। अबकी बार पन्नाधाय ट्रस्ट की तरफ से शनिवार को दादूपुर गांव के मंदिर के प्रांगण में पारंपरिक तरीके से तीज को मनाया गया।

जिसमें गांव की और आसपास के गांव और नोएडा , ग्रेटर नोएडा से आकर बहन बेटियां, माताओं ने पारंपरिक तरीके से इस तीज को मनाया यह तीज एकदम साधारण तरीके से मनाई गई। पारंपरिक तरीके से तीज को बुजुर्ग महिलाओं के साथ मिलकर सबने तीज उत्सव को पुराने सावन के गीतों और पेड़ों पर झूलो के साथ आनंद लिया।

ट्रस्ट की अध्यक्ष रेखा गुर्जर ने बताया कि महिलाओं ने झूले पर महिलाओं को बिठाकर खुद पींग दे करके गीतों का आनंद लिया। इसके साथ- साथ तीज में शिव पार्वती जी की भूमिका में दुर्गा नागर और पार्वती की हरियाली तीज में रंगारंग तीज का उत्सव मनाया गया। इसमें नव विवाहित किशोरियों के लिए डीजे के द्वारा पूरा आनंद लिया और तीज के महत्व को समझा एक सद्भावना का संदेश दिया।

पन्नाधाय टीम से राजकुमार गुर्जर, राज नागर, सुनील प्रधान ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक रहे और महिलाओं ने हरियाली तीज को हर्षोल्लास से मनाया।।

Share