‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल में बनाने में जुटे बीजेपी के कार्यकर्ता

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (10/08/2023): ‘हर घर तिरंगा’अभियान को सफल बनाने को लेकर गुरूवार, 10 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी, जनपद गौतमबुद्ध नगर के कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा कार्यालय तिलपत्ता गोलचक्कर पर बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने की, बैठक का संचालन ज़िला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में हर घर तिरंगा पहुँचे। उसके लिए विशेष अभियान 13 से 15 अगस्त चलेगा। जिसमे सभी कार्यकर्ता शहर और गाँव के घर घर तक तिरंगा पहुंचाएंगे। मेरी माटी मेरा देश के लिए युवा मोर्चा 12 अगस्त को प्रत्येक गाँव की माटी को एकत्रित करेंगे और 14 अगस्त को देश के विभाजन पर काला दिवस के रूप में मनाएंगे और स्वतंत्रता सैनानियों का और उनके परिवार वालों का स्वागत सम्मान करेंगे। देश की आज़ादी के ऊपर गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा और सभी कार्यकर्ता पार्टी की रीति नीति केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने के कार्यों में लगेंगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष गजेन्द्र मावी, सतेंद्र नागर, जिला मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य, जिला मंत्री सत्यपाल शर्मा, अनिता गौतम, गीता सागर, सविता गुर्जर, राज नागर, मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, मनोज भाटी, रवि भदोरिया, सोमेश गुप्ता, प्रेम प्रधान, संजय भाटी, विचित्र तोमर, जगदीप नागर, अशोक शर्मा, अतुल गुर्जर, मनोज प्रधान आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

Share