ग्रेटर नोएडा के गैलेक्सी प्लाजा में लगी आग, पुलिस ने दी पूरी जानकारी

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (13/07/2023): ग्रेटर नोएडा के गैलेक्सी प्लाजा में बृहस्पतिवार दोपहर में भीषण आग लग गई। आग लगने की खबर के बाद वहां मौजूद सभी लोगो में अफरातफरी का माहौल बन गया। तीसरे मंजिल से लोग नीचे कूदने लगे।

तीसरे मंजिल से एक महिला और पुरुष नीचे कूद गए, जिन्हें गंभीर चोट आई है। जिसके बाद दोनों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक बिल्डिंग के तीसरे तल पर और कोई मौजूद नहीं था, बिल्डिंग के अन्य हिस्सों की तलाशी जारी है। फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मौके पहुंच कर आग पर काबू पा लिया है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

अस्पताल भेजे गए लोगों की सूची

1. अंजलि कुमारी, पत्नी मोहित उम्र 21 वर्ष।

2. वंदना कुमारी पत्नी सुरेश चंद उम्र 25 वर्ष।

3. विक्रम सिंह पुत्र डगर सिंह उम्र 32 वर्ष।

4. मोहित पुत्र सुभाष चंद झा उम्र 36 वर्ष।

5. अक्षय सिंह राठौर पुत्र भवन प्रताप सिंह उम्र 25 वर्ष।

Share